Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

गुलदार के हमले से बच्ची की मौत, गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

प्रताप नगर ब्लॉक के देवल गांव में सोमवार देर शाम गुलदार (तेंदुआ) ने आठ साल की बच्ची को मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

देवल गांव निवासी प्रकाश नौटियाल की आठ साल की बेटी पूजा शाम करीब 7:15 बजे खेलने के बाद घर जा रही थी। इस दौरान वह साथ चलते बच्चों से कुछ पीछे रह गई। काफी देर तक जब पूजा घर नहीं पहुंची तो उसके स्वजनों ने आस पड़ोस में पूछा। थोड़ी देर में सभी गांव वाले पूजा को आसपास खोजने लगे। लगभग 8:30 बजे गांव के पास ही पूजा का अधखाया शव बरामद किया गया। एसडीएम प्रतापनगर रजा अब्बास ने बताया कि गुलदार ने बच्ची के ऊपर हमला किया है।

बच्ची के गले में गहरे जख्म होने के कारण उसकी मौत हुई है गांव में टीम भेजी जा रही है। गुलदार के बच्ची को निवाला बनाने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है।

चमोली में एक महीने बाद फिर लौटा था गोली लगने से घायल गुलदार

रानीबाग के गुलदार को गोली लगने के बाद से वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी है। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा। वन विभाग का दावा है कि गुलदार की मौत हो चुकी है। मगर घायल होने की वजह से वो कहीं छुप गया था। जिस वजह से मिल नहीं पा रहा। वहीं, आदमखोर गुलदार के पुराने किस्से पर नजर दौड़ाए तो चमोली में भी रानीबाग की तरह घटना हो चुकी है। तब गुलदार गोली से घायल होने के बाद एक महीने तक लापता हो गया था। विभाग मान चुका था कि वह जंगल में दम तोड़ चुका है। मगर एक महीने बाद वह दोबारा लौटा और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे शिकारियों ने ढेर किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!