Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

दिल्ली में सभी कोरोना पीड़ितों की ओमिक्रोन जाँच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी : सीएम अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए अब दिल्ली में सभी कोरोना पीड़ितों की ओमिक्रोन जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि जितनी जल्दी हो सके लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जाए।

कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि रविवार को ही चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 153 से बढ़कर 157 हो गई है।

डिजिटल पत्रकार वार्ता में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई नया कोविड संस्करण फैलता है तो भी हमारे पास अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हम होम आइसोलेशन सिस्टम को मजबूत करेंगे, क्योंकि अधिकांश नए कोविड मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरी दिल्ली वासियों से अपील है कि मास्क पहनना दोबारा शुरू कर दीजिए। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार से उन्होंने निवेदन किया है कि 70 फीसद को सिंगल डोज दे दी है, अब हमें बूस्टर डोज देने की इजाजत दी जाए। 

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेज से बढ़ रही है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रोन तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना के मामलों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। मैक्स साकेत में भर्ती चार और संक्रमितों में भी  ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन के 29 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इन 28 मरीजों में से 12 को छुट्टी दे दी गई है और 16 का इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना की गंभीर स्थिति का आकलन करने के लिए सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की। इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत भी शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक की गई तैयारी के विषय में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके बाद उपराज्यपाल ओमिक्रोन की नवीनतम स्थिति का आकलन किया। मौजूदा और भावी संभावित हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम की समीक्षा भी की गई। 

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी में 173 दिन बाद रविवार को  कोरोना के नए मामले 100 के पार पहुंच गए। रविवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना के 107 नए मामले आए। इससे पहले 29 जून को 101 मामले आए थे। वैसे 25 जून को 115 मामले आए थे। इसके 177 दिनों बाद अब सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी 500 से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 50 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 10 दिन बाद दिल्ली में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। इस वह से इस माह अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!