Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं हंस फाउंडेशन के सौजन्य से गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी। विधायक ने जिला चिकित्सालय में स्थापित डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया।
विधायक ने कहा कि आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन न होने के कारण यहां के मरीजों को डायलिसिस कराने देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन मशीन के स्थापित होने से अब किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार अब यहीं हो सकेगा। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन की अति आवश्यकता थी,जिसे आज पूरा किया गया। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर कार्य करने की भी बात कही। इस दौरान विधायक श्री चौहान अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले। विधायक ने मौके पर सीएमओ को मरीजो के बेहतर इलाज के निर्देश दिये।

जिला चिकित्सालय में डायलिसिस केंद्र खुलने पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हंस फाउंडेशन एवं माननीय विधायक और स्वास्थ्य प्रशासन का इस महत्वपूर्ण सुविधा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डायलिसिस मशीन स्थापित होने से अनेक व्यक्ति जिनको इस इलाज की जरूरत पड़ती है वे लाभान्वित होंगे। साथ ही गरीब व्यक्ति जिन्हें अपने इलाज के लिए बड़े शहर जाना पड़ता था,उनकी समस्या का भी समाधान यहीं हो सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में हंस फाउंडेशन के सहयोग से डायलिसिस संचालन को लेकर डॉक्टर्स व तकनीशियन की तैनाती की गई है शीघ्र ही जनपद के डॉक्टर्स को प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में अस्पताल के ही डॉक्टर्स व स्टाफ डायलिसिस मशीन का संचालन कर सकें।

डायलिसिस केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर रविवार दोपहर तक 11 मरीजों में अपना पंजीकरण करवा लिया था। खबर लिखे जाने तक दो मरीज विकास व जयबीर राणा का डायलिसिस किया जा रहा था।

इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा हरीश डंगवाल,सुधा गुप्ता, सीएमओ डॉ केएस चौहान, सीएमएस डॉ बीएस रावत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!