Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड मद में वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत / पुननिर्माण कार्य हेतु ₹ 488.40 लाख की स्वीकृति एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विकासखण्ड सहसपुर में ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹ 156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत दांयी खो नहर के पुनरोद्धार/ जीर्णोद्वार के कार्य हेतु ₹ 463.16 लाख की स्वीकृति, विकासखण्ड पौडी के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹ 175.54 लाख की योजना की स्वीकृति, एवं विकासखण्ड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹ 126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में दतगाड़ नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए मुख्यमंत्री ने 452.26 लाख रुपये का अनुमोदन प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम कोटा में कोटा नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए 107.70 लाख रुपये एवं एकेश्वर में ही बगड़सेरा तोक की पश्चिमी न्यार नदी से भूकटावरोधी योजना के लिए 196.43 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा के विकासखण्ड चौखुटिया में स्प्रिंकलर आधारित 01 संख्या भेल्ट लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण की प्रायोजना हेतु ₹ 100.49 लाख की स्वीकृति एवं विकासखण्ड द्वाराहाट की छाना नहर के जीर्णोद्वार की प्रायोजना हेतु ₹ 217.31 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड पोखरी में 12 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार हेतु ₹ 254.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर के विकासखण्ड रूद्रपुर की किच्छा नहर के लाईनिंग कार्य हेतु ₹ 180.81 लाख की स्वीकृति, विकासखण्ड रूदपुर की सिरसा नहर के लाईनिग का कार्य हेतु ₹ 137.10 लाख की स्वीकृति, तहसील सितारगंज में उत्तर प्रदेश राज्य से प्राप्त सिसैया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार के कार्य हेतु ₹ 290 लाख की स्वीकृति, तहसील खटीमा में चन्देली माईनर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार की योजना हेतु ₹ 212.51 लाख की स्वीकृति, एवं तहसील खटीमा में नहर सं.०- 03. 03ए. 03बी के पुनरोद्धार की योजना हेतु ₹ 162.58 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*जनपद उधमसिंहनगर के नगर निगम काशीपुर में ढेला नदी से ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं मानपुर सैनी फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी कालोनी आदि की आबादी को बाढ़ से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने 488.0 लाख के कार्यों को अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

*नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में अवस्थित लस्तर मुख्य नहर एवं क्षतिग्रस्त 8 कि०मी० आफसूटों के पुनरोद्धार तथा HDPE पाईप द्वारा 10.214 कि०मी० नए आफसूटों के निर्माण हेतु ₹ 761.33 लाख की स्वीकृति एवं विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत तैला. सुमाड़ी, तुमेटा तथा सिरवाडी में 04 सं० लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु 500.38 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*जनपद नैनीताल के भीमताल में राज्य योजना के अंतर्गत ढाई किमी लंबे भीमताल बायपास मोटर मार्ग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 795.69 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

*सीएम घोषणा के अनुपालन में जनपद हरिद्वार अंतर्गत हरिद्वार(शहरी)विधानसभा में कुल 50 हैंडपंपों के अधिष्ठापन के लिए मुख्यमंत्री ने 274.60 लाख रुपये की धनराशि को अनुमोदन प्रदान किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!