Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
देश

7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : भारत से लेकर अमेरिका तक देखने को मिली योग दिवस की धूम

आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। 2 वर्ष से दुनियाभर के देशों में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित न हुआ हो लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत समेत पूरे विश्व में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। भारत से लेकर अमेरिका तक योग दिवस की धूम देखने को मिल रही है। एस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण और इस मुश्किल समय में आत्मबल का स्रोत बना रहा। देश भर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में गलवान घाटी और चीन बॉर्डर के पास पैंगोंग त्सो झील के किनारे योगाभ्यास किया। वहीं, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में करीब 3000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अब दुनिया को ‘एम-योग’ ऐप की शक्ति मिलने जा रही है, जिस पर सामान्य नियमों पर आधारित योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इससे ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ का लक्ष्य पूरा होगा।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगगुरू रामदेव ने कहा कि योग कोई मजहबी प्रक्रिया नहीं है। यह हमारे पूर्वजों की एक साझी विरासत है। योग, आयुर्वेद और अपनी सनातन ज्ञान परंपरा को हम गौरव से आत्मसात करें। योग पर कोई विवाद नहीं है। निष्पक्ष होकर योग के महत्व को मानें। आज पूरी दुनिया योग कर रही है।
  • कतर के 6 शहरों एशियन टाउन, मेसाईद, अल वकराह, अल खोर, दुखन और दोहा में एक ही समय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह पहला मौका है जब यहां अलग-अलग स्थानों पर एक साथ इस तरह का आयोजन किया गया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा में हमने योग को आगे बढ़ाने के लिए योग आयोग का गठन किया है। गांव गांव में योग पहुंचे इसके लिए 6,700 गांवों में से हमने 1000 गांवों में योग और व्यायामशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया। इसमें से लगभग 550 गांवों में ये योगशालाएं स्थापित हो चुकी हैं, शेष पर काम चल रहा है।’
  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने पटना में योग किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और संस्कार की एक बहुत बड़ी धरोहर है। प्रधानमंत्री ने इस धरोहर को आज दुनिया के सामने इतने प्रभावी रूप से योग दिवस के रूप में प्रस्तुत किया है। कोरोना काल में इसकी उपयोगिता और योगदान बहुत अनुकरणीय है।
  • केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में योग किया। उन्होंने कहा कि योग दुनिया के लोगों की सेहत का एक मेड इन इंडिया नायाब गिफ्ट है। इसने दुनिया की सेहत और सलामती को बहुत मजबूती दी है। कोरोना काल में जहां एक तरफ मेडिसिन ने काम किया तो दूसरी तरफ मेडिटेशन ने भी काम किया हैं। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।
  • केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने योग दिवस पर योग किया। उन्होंने कहा कि महामारी के समय में योग दुनियाभर के लिए एक वरदान है। महामारी के समय में योग ने हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम किया है। लोगों को इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद मिली है।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा, हजारों वर्षों से लाखों-करोड़ों लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का वरदान और शरीर एवं मन के संयोजन का साधन, योग के रूप में हमारे ऋषियों ने विश्व को दिया है। मानवता को यह भारत की अनुपम देन है। योग, कोविड-19 के संदर्भ में भी सहायक हो सकता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महाराजा अग्रसेन पार्क में योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है हमारा स्वास्थ्य और हमारा चरित्र। हमारे लिए अपने स्वास्थ्य की रक्षा योग के माध्यम से करने का प्रयास करना कोविड के काल में और उपयोगी, प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हो गया है।
  • 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके के नागरिकों के साथ योग किया। एक नागरिक ने कहा, ‘यहां पर हम दोनों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। यहां पर बच्चों ने भी योग किया जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ है।’
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ITBP के एक जवान ने लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य डिग्री से नीचे के तापमान में सूर्य नमस्कार किया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!