Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

2 नवम्बर से विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर श्री सतपाल महाराज करेंगे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, १ नवम्बर २०२०, देहरादून। पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज कल 2 नवम्बर 2020 से विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

श्री सतपाल महाराज के मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी ने बताया कि मंत्री पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति श्री सतपाल महाराज 2 नवंबर 2020 को टिहरी पहुँच कर पहले भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे उसके पश्चात जनपद में सिंचाई विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। श्री सतपाल महाराज 3 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के पश्चात रुद्रप्रयाग जनपद में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज अपराह्न 2ः00 बजे तिलवाड़ा से प्रस्थान कर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए जोशीमठ पहुँच कर यहाॅ पर्यटक आवास गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 4 नवंबर को वह प्रातः 10 बजे पार्टी कार्यालय जोशीमठ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करने के बाद 11 बजे जोशीमठ में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें औली में ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंग योजना का लोकापर्ण, श्री बद्रीनाथ धाम में कुकिंग गैस एजेन्सी निर्माण कार्य का शिलान्यास, केन्द्रीय वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत देवलीबगड़ का विकास कार्य का लोकापर्ण तथा बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में सिमली के निकट स्मृति द्वार का लोकापर्ण शामिल है। इसके बाद वह अपराह्न 2 बजे जोशीमठ से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।  

[box type=”shadow” ]जनपद भ्रमण के दौरान महाराज करेंगे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास : कार्यक्रम

2 नवंबर 2020, सोमवार :

  • सर्वप्रथम टिहरी पहुँच कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मुलाकात।
  • पश्चात जनपद में सिंचाई विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण।

3 नवंबर 2020, मंगलवार : प्रातः 11:30 बजे :

  • तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे भेंट।
  • पश्चात रुद्रप्रयाग जनपद में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास।

3 नवंबर 2020, मंगलवार : अपराह्न 2ः00 बजे :

  • तिलवाड़ा से प्रस्थान कर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट।
  • जोशीमठ पहुँच कर यहाॅ पर्यटक आवास गृह में करेंगे रात्रि विश्राम।

4 नवंबर 2020, बुधवार : प्रातः 10:00 बजे : 

  • पार्टी कार्यालय जोशीमठ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे भेंट।

4 नवंबर 2020, बुधवार : प्रातः 11:00 बजे :

  • जोशीमठ में विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकापर्ण और शिलान्यास।

4 नवंबर 2020, बुधवार : अपराह्न 2ः00 बजे :

  • जोशीमठ से श्रीनगर के लिए होंगे रवाना। [/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई,
जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!