Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

तीन दिवसीय भ्रमण पर देहरादून पहुँचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023, देहरादूनपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। वह राजभवन में भी प्रवास करेंगे। 15 व 16 अप्रैल 2023 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार को गढ़ी कैंट में डॉ० भीमराव आंबेडकर की उस मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे, जिसे बड़ा करने का उन्होंने राष्ट्रपति रहने के दौरान सुझाव दिया था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन भी किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को गढ़ी कैंट में भारत रत्न डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। दिसंबर, 2001 में राष्ट्रपति रहते हुए उत्तराखंड भ्रमण पर आए रामनाथ कोविन्द ने दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के छोटा होने की बात अपने परिसहाय से कही थी।

इसकी जानकारी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। राज्यपाल ने कैंट बोर्ड के सीईओ को तत्काल मूर्ति का जीर्णोद्धार करने को कहा। कैंट बोर्ड अध्यक्ष एवं सीईओ ने मूर्ति के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णोद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया।

इसके बाद राज्यपाल ने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस मूर्ति के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया। पूर्व राष्ट्रपति यह देखकर भावुक हो गए। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!