Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
मनोरंजन

पूर्व मिस इंडिया रह चुकी!अभिनेत्री उशोशी सेन गुप्ता ने कुछ मनचलों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

कोलकाता,पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और अभिनेत्री उशोशी सेनगुप्ता (Ushoshi sengupta) ने कुछ मनचलों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में फेसबुक पर पोस्ट भी शेयर किया। अब इस मामले में कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि उशोशी ने साल 2010 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था।

दरअसल, उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म कर कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। उशोशी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद उन लड़कों ने उशोशी के कैब ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
उशोशी ने आगे लिखा कि घटनास्थल के पास उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा उशोशी ने पुलिस से उन लड़कों को रोकने के लिए कहा इसपर पुलिस ने कहा कि यह उसके नहीं बल्कि  भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है। उशोशी ने पुलिस से लगातार गुजारिश की इसके बाद पुलिस ने कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। उन लड़कों ने पुलिस अधिकारी को धक्का दिया और वह वहां से भाग गए। इसके बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो पुलिस वाले आए। इसके बाद उशोशी और उसके सहकर्मी ने वहां से चलने का फैसला किया क्योंकि तब तक 12 बज चूके थे। इसके बाद भी वह लड़के उनका पीछा करते रहे। जब वह अपने सहकर्मी को छोड़ रही थी तब तीन बाइक पर छह लड़कों ने आकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे बाहर खींच लिया और वीडियो डिलीट करने लिए मेरे फोन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। उन्होंने आगे लिखा कि मैं चिल्लाई तो आसपास मौजूद लोग वहां आए, जिसके बाद उन लड़कों ने वो जगह छोड़ी। इसके बाद मैंने अपने पिता और बहन को इसकी जानकारी दी और उन्हें बुलाया।
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा कि हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। अबतक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने इस बात की जांच बैठाई है कि मामले पर एफआईआर क्‍यों नहीं दर्ज की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!