Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
खेल-जगतताज़ा खबरें

आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेले हैं, जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ है। ऐसे एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनों खिलाड़ी हैं, लेकिन एक ही ऐसा खिलाड़ी है, जिसने टीम इंडिया के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह हैं, जो आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोबिन का जन्म आज ही के दिन 1963 में त्रिनिदाद में हुआ था।

दरअसल, रोबिन के माता-पिता इंडो-ट्रिनिडाडियन हैं। वे 1984 में त्रिनिदाद छोड़ कर भारत वापस आ गए थे। रोबिन ने मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई में अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने अपने कालेज के दिनों से ही विभिन्न लीगों में कई क्रिकेट क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।

तमिलनाडु के पूर्व भारतीय आलराउंडर ने 1989 और 2001 के बीच एक अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय मैच खेले।

रोबिन सिंह ने 1989 में भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी और इसके बाद से 2001 तक 136 एकदिवसीय मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह एकमात्र टेस्ट मैच की दोनों पारियों में केवल 27 रन ही बना सके। वहीं, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 1 शतक और 9 अर्धशतक के साथ कुल 2336 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 69 विकेट भी लिए हैं। उनको दमदार फील्डिंग के लिए जाना जाता था।

अपने माता-पिता के साथ कम उम्र में ही रोबिन सिंह त्रिनिदाद से भारत आ गए थे। उन्होंने 1981-82 के रणजी ट्राफी सीजन के दौरान तमिलनाडु के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू 11 मार्च 1989 को पोर्ट आफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

रोबिन ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। पदार्पण वाला मैच ही उनके लिए आखिरी टेस्ट साबित हुआ था। उनका घरेलू क्रिकेट में रिकार्ड काफी अच्छा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!