Breaking News :
>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
खेल-जगत

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के पूर्व क्रिकेटर आज फिर आमने-सामने

मुंबई की सभी सड़कें शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में तरफ जाती दिखाई देंगी, क्योंकि अनअकेडमी रोड सेफ्टी व‌र्ल्ड सीरीज 2020 के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर की इंडिया लेजेंड्स का सामना ब्रायन लारा की वेस्ट इंडीज लेजेंड्स टीम से होगा। इस लंबे टूर्नामेंट में 5 देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के लिए यह बेहद भावुक पल होगा, क्योंकि नवंबर 2013 के बाद से सचिन तेंदुलकर पहली बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे। इस मैच का और ज्यादा महत्व इसलिए है, क्योंकि यह रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है। भारत में सड़क दुर्घटना में हर चार मिनट में एक इंसान की जान जाती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन ने खेला था आखिरी मैच

दिलचस्प बात यह है कि सचिन तेंदुलकर के करियर का आखिरी मैच उसी टीम के खिलाफ था जिस टीम के खिलाफ वह शनिवार को मैदान पर उतरेंगे। सचिन ने अपना करियर का आखिरी मैच इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच को सचिन तेंदुलकर बनाम ब्रायन लारा के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों दिग्गज अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हैं।

फैंस सचिन तेंदुलकर को एक बार फिर मैदान पर उनके पसंदीदा शॉट कवर ड्राइव लगाते देखना चाहते हैं और एक बार फिर ‘सचिन, सचिन’ के नारे लगाने को लेकर उत्सुक हैं। भारतीय टीम ने शुक्रवार को सीसीआइ में कड़ा अभ्यास किया। सभी खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर वही कर रहे थे जो वो अपने जीवन भर करते आए थे।

Road Safety World Series 2020 Full Schedule  

7 मार्च को India Legends vs West Indies Legends, मुंबई

8 मार्च को Australia Legends vs Sri Lanka Legends, मुंबई

10 मार्च को India Legends vs Sri Lanka Legends, नवी मुंबई

11 मार्च को West Indies Legends vs South Africa Legends, नवी मुंबई

13 मार्च को South Africa Legends vs Sri Lanka Legends, नवी मुंबई

14 मार्च को India Legends vs South Africa Legends, पुणे

16 मार्च को Australia Legends vs West Indies Legends, पुणे

17 मार्च को West Indies Legends vs Sri Lanka Legends, पुणे

19 मार्च को Australia Legends vs South Africa Legends, नवी मुंबई

20 मार्च को India Legends vs Australia Legends, पुणे

22 मार्च को फाइनल मैच प्वाइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमों के बीच नवी मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

Road Safety World Series 2020 Live telecast and online streaming details

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2020 की लाइव ब्रॉडकास्टिंग कलर्स सिनेप्लेक्स और कलर्स कन्नण सिनेमा चैनल पर होगी। इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio TV और Voot एप पर देख सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!