Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस यदि प्रदेश में स्थानीय चेहरा लाती है तो भाजपा को भी स्थानीय चेहरा लाना पड़ेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद भाजपा नगर निकाय चुनाव को भी मोदी के नाम पर लड़कर लाभ ले रही है। कांग्रेस प्रदेश में स्थानीय चेहरा लाती है तो भाजपा को भी स्थानीय चेहरा लाना पड़ेगा।

इंटरनेट मीडिया पर हरीश रावत ने सोमवार को एक के बाद एक कई पोस्ट डालीं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख बरकरार रखते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कांग्रेस का चेहरा तय होने पर जनता दोनों चेहरों की तुलना करेगी। मोदी गेस्ट आर्टिस्ट के तौर पर आएंगे और अपनी बात कहकर चले जाएंगे। डीजीपी अशोक कुमार को सराहा

हरीश रावत ने पुलिस महकमे की कैंटीन, मैस में सप्ताह में एक दिन उत्तराखंडी व्यंजन परोसने के मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की तारीफ की। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह एक सशक्त शुरुआत है। पिछली सरकार ने जेल, अस्पतालों और सरकारी दावतों में उत्तराखंडी व्यंजनों को परोसना अनिवार्य कर दिया था। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि डीजीपी अशोक कुमार से अन्य व्यक्ति भी प्रेरणा लेंगे।

हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगत उत्तराखंडी खान-पान, अनाज को हरीश रावत का नाटक बता रहे हैं। उन्होंने कहा, बंशीधर जी ये हरीश रावत का नाटक ही है कि मंडुवे का आटा 40 रुपये किलो बिक रहा है। जिस गेठी को लोग जानते नहीं थे, वो आज 60 रुपये किलो भी नहीं मिल पा रही है। हमारे नाटक का ही परिणाम है कि एक बहुत समझदार वरिष्ठ अधिकारी ने अपने विभाग की मैस में उत्तराखंडी व्यंजनों को परोसना अनिवार्य कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मनरेगा में मजदूरी 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन करने के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फैसले पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मुख्यमंत्रियों को कांग्रेस की मनरेगा योजना तारणहार लग रही है। मुख्यमंत्री ने मनरेगा के दिवस बढ़ाने की घोषणा की है, केंद्र इसकी अनुमति उन्हें देगा, संदेह है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस फैसले को अमल में लाएं। ऐसा करते हैं तो उन्हें शाबाशी भी मिलेगी।

हरीश रावत ने किसान आंदोलन के लिए अपने आवास पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मुट्ठी मिट्टी दी। इस मिट्टी को दिल्ली में आंदोलनरत किसानों को भेजा जाएगा। देश के कोने-कोने से आई इस मिट्टी से भारत का नक्शा बनाकर किसान आंदोलन में शहीद होने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!