Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून में पहली बार 24 घंटे में जाँच का आंकड़ा तीन हजार के पार

3176 जांच में कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बात को समझ लिया कि जाँच बढ़ाकर ही कोरोना संक्रमण के मामलों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सकता है। यही वजह है कि ओमिक्रोन की दस्तक के बाद दून में पहली बार 24 घंटे में जाँच का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा। इससे 192 नए मामले भी पकड़ में आ गए।

ओमिक्रोन की दस्तक के बाद पहली बार दून में 3176 जांच की गई। अधिक जांच का ही परिणाम रहा कि 192 मामले न सिर्फ पकड़ में आए, बल्कि संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट भी कर दिया गया है। यदि जांच की रफ्तार धीमी रहती तो तमाम कोरोना संक्रमित बाहर घूमकर वायरस का प्रसार करते रहते।

दून में बढ़ती संक्रमण दर

तिथि नए मामले संक्रमण दर

04 जनवरी 192 6.04

03 जनवरी 71 5.15

02 जनवरी 77 4.62

01 जनवरी 85 3.92

31 दिसंबर 48 2.81

30 दिसंबर 25 1.37

29 दिसंबर 21 0.98

दून में कोरोना का संक्रमण किस कदर बढ़ रहा है, इसका अंदाजा संक्रमण दर से लगाया जा सकता है। बीते 7 दिन का आकलन करने पर पता चलता है कि यहां संक्रमण दर रोजाना करीब एक प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। सात दिन पहले 29 दिसंबर को दून में कोरोना के 21 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत थी। मंगलवार, 4 जनवरी को संक्रमण दर 6 प्रतिशत के पार पहुँच गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!