Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ऑयल कंपनियों को दिए निर्देश, कहा : ‘अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी. आई. डी. की करें मैपिंग’

दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 कार्डधारकों को दिया गया है निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर का लाभ : रेखा आर्या

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलापूर्ति और ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। आज प्रदेश की खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली भवन में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों तथा ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी ली और कहा कि योजना का सही प्रकार से क्रियान्वयन हो और पात्र लाभार्थी को ही सब्सिडी का लाभ मिले इस हेतु समस्त ऑयल कंपनियों द्वारा अभी तक जिन अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की मैपिंग नही की गई है उसकी मैपिंग कराना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों को उपलब्ध कराएं तत्पश्चात पूर्ति अधिकारी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय स्तर को प्रेषित करें। ताकि विभाग इस संबंध में आगे की कार्यवाही करते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचा सके।

साथ ही विभागीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिए गए कि राज्य में कितने ऐसे राशनकार्ड धारक हैं जिनके गैस कनेक्शन एक्टिव हैं अगर हैं तो क्या वह गैस ले रहे हैं अथवा नहीं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाते हुए मार्च 2023 तक बनाकर विभाग को भेजें।

खाद्य मंत्री ने बताया कि अभी तक राज्य में इस योजना के अंतर्गत माह दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर अंत्योदय कार्ड धारकों को उपलब्ध कराने के साथ ही सब्सिडी भी उनके खातों में भेज दी गई है। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में योजना की जानकारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजनमानस को योजना की सही प्रकार से जानकारी प्राप्त हो। खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों की हर सम्भवतः मदद की कोशिश कर रही है, पहले फ्री राशन और अब राशन कार्डधारकों के लिए फ्री गैस सिलेंडर दिया जा रहा है और सरकार के इस फैसले से लोगों को बहुत राहत मिल रही है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा अन्तोदय अन्न योजना के अंतर्गत राशनकार्ड धारको को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन गैस सिलेंडर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।जिस हेतु आयल कंपनियों को धनराशि उनके खातों में एडवांस रोलिंग के रूप में दी गई है।स्कीम का लाभ केवल अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा, जिनकी संख्या प्रदेश में करीब एक लाख 84 हजार है।इस योजना पर सालाना करीब 55 करोड़ का खर्चा आएगा। इस अवसर पर सचिव खाद्य ब्रजेश कुमार संत,उपायुक्त पीएस पांगती,आरएमओ सीएम घिल्डियाल सहित समस्त जिलापूर्ति अधिकारी और ऑयल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!