Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

फेस्टिवल में सस्ती दामों पर अच्छी खरीददारी करने क लिये फॉलो करे ये टिप्स एंड ट्रिक्स

फेस्टिव सीज़न में वैसे तो कई ऑफर्स चलते रहते हैं फिर भी कुछ ट्रिक्स हैं, जिन्हें आज़माकर आप अपने मनचाहे दाम पर सामान खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्मार्ट टिप्स के बारे में।

ऑनलाइन शॉपिंग ट्रिक्स

1. एक विश्वसनीय वेबसाइट चुनें। इसके बाद 2-3 दूसरी वेबसाइट्स में प्राइज़ कम्पेयर करें। अब दिए गए कंज़्मूयर टर्म एंड कंडिशन को अच्छी तरह पढ़ें।

2. किसी-किसी साइट्स में पहली बार विजिट या खरीदारी में कुछ पॉइंट्स मिलते हैं। इसके लिए यूज़र आईडी बनाएं। दिए गए शॉपिंग कोड को यूज़ करना न भूलें।

3. किसी-किसी साइट्स में वॉलेट्स होते हैं। उन्हें रिचार्ज करके भी आपको फायदा मिल सकता है। इस तरह से मिलने वाले कैशबैक से आपके अगले ऑर्डर के कुछ पैसे कम करवा सकते हैं।

4. अगर आप किसी वेबसाइट के प्राइम मेंबर हैं तो आपको कई तरह का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसे यूज़ करें।

5. एंड ऑफ सीज़न सेल में वेबसाइट्स मिडनाइट या कुछ घंटे के लिए शॉपिंग पर 70-90 प्रतिशत तक की भी छूट देती हैं। ऐसे ऑफर्स पर नज़र बनाए रखें।

ऑफलाइन शॉपिंग ट्रिक्स

1. जो सामान आप खरीदना चाहती हैं, उसे दो-तीन दुकानों पर पूछें। कोशिश करें कि जितनी सही कीमत हो, आपको उससे ज़्यादा पैसे खर्च करने की नौबत न आए।

2. शॉपिंग करते वक्त यह ज़ाहिर न करें कि आपको वह चीज़ बहुत पसंद आ गई है। पहले तय कर लें कि आपको कौन-सा आइटम खरीदना है क्योंकि अगर दुकानदार को ऐसा लगा कि कोई खास चीज़ लेना चाहती हैं तो वह पैसे कम नहीं करेगा।

3. पहला ऑफर दुकानदार को देने दें। यह न ज़ाहिर करें कि आप कितनी कीमत देने के बारे में सोच रही हैं। पहले जानें कि वह कितना लेना चाहता है, इसके बाद नेगोशिएट करें।

4. दाम कम करवाते समय जो टैग प्राइज़ है, उससे 40 फीसदी दाम कम कर दें। इसके बाद आप जो दूसरी बार ऑफर करें, वह 35 परसेंट कम करके करें। इसके बाद सेलर आपको 20 परसेंट तक डिस्काउंट दे देगा।

5. दुकानदार से बात करते वक्त चेहरे पर स्माइल रखें। इससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। इससे बेहतर डिस्काउंट मिलने की संभावना बनी रहती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!