Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
फिल्म-जगतमनोरंजन

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ का पहला गाना ‘दिल झूम’ जारी, नोरा फतेही संग जमी जोड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी 2022, शनिवार, मुम्बई। विद्युत जामवाल को आखिरी बार अनुपम खेर के साथ फिल्म आईबी 71 में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।विद्युत पिछले कुछ समय से अपनी आगामी स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म क्रैक को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी नोरा फतेही के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब निर्माताओं ने क्रैक का पहला गाना दिल झूम जारी कर दिया है, जिसमें विद्युत और नोरा एक-दूसरे संग इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।।

दिल झूम को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है तो वहीं इस गाने के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। क्रैक के निर्देशन की कमान आदित्य दत्त ने संभाली है। फिल्म का निर्माण विद्युत ने अपने होम प्रोडक्शन एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत किया है। इसमें अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में हैं।विद्युत और नोरा की यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। विद्युत ने कहा कि यह ट्रैक, जो पाकिस्तानी सिंगर अली जफर के ट्रैक झूम का एक प्रस्तुतिकरण है, लगातार उनकी रोमांटिक प्लेलिस्ट में रहा है।

इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने झूम को अपनी फिल्म का हिस्सा क्यों चुना, विद्युत ने साझा किया- झूम मेरी रोमांटिक प्लेलिस्ट में लगातार बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा, बीट एकदम सही लगता है, इसमें प्योर इमोशन है। यह गाना हमारे लिए आवश्यक सभी सही भावनाओं को समेटे हुए है, जो इसे क्रैक के लिए एकदम सही साउंडट्रैक बनाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!