Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक रिवील, जल्दी नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 03 फरवरी 2024, मुम्बई। संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर हैं। उनकी लैविश फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. संजय अब ओटीटी पर भी अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज हीरामंडी से डेब्यू कर रहे हैं. इस सीरीज को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. ऐसे में मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। कलाकारों और निर्माताओं ने ‘हीरामंडी’ का पहला लुक जारी किया। यह उतना ही ग्रैंड, आकर्षक और ड्रामैटिक है जैसा कि संजय लीला भंसाली से उम्मीद की जाती है जो देवदास, बाजीराव मस्तानी और कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘हीरामंडी’ के साथ, संजय लीला भंसाली ने आजादी से पहले भारत में वेश्याओं के जीवन में प्यार और धोखे की कहानियों को अपने फ्लेवर के साथ बयां किया है. ‘हीरामंडी’ की पहली झलक ने दिखाया है कि कभी तवायफ भी रानी की तरह रहा करती थीं। इसके साथ इन तवायफों की महफिलों की शान-ओ-शौकत की झलक भी फर्स्ट लुक से मिल गई है।

वीडियो की शुरुआत में मनीषा कोइराला अजीब सी मुस्कान के साथ नजर आती हैं. इसके बाद अदिति राव का रॉयल लुक नजर आता है. सोनाक्षी सिन्हा चेहरे पर गुस्से के तमाम भाव लिए नजर आती हैं. ‘हीरामंडी’ बाजार की तवायफों की कहानी की पहली झलक सिहरन पैदा करती है। ये सीरीज 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित वेश्याओं और उनके संरक्षकों की कहानियों के माध्यम से एक जिले हीरामंडी की सांस्कृतिक वास्तविकता को दिखाती है। इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा, यहां महान भारतीय निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज हीरामंडी: द डायमंड का फर्स्ट लुक है।

पिछले साल सीरीज के मेकर संजय लीला भंसाली ने कहा था, हीरामंडी एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरी जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एक महाकाव्य, अपनी तरह की पहली सीरीज है जो लाहौर की वेश्याओं पर बेस्ड है। यह एक महत्वाकांक्षी, भव्य सीरीज है, इसलिए मैं इसे बनाने को लेकर घबराया हुआ हूं लेकिन उत्साहित भी हूं। मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपनी साझेदारी और हीरामंडी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए एक्साइटेड हूं।

सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख मुख्य भूमिका में हैं। शो की ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। हालांकि, ये सीरीज 2024 में नेटफ्लिक्स पर आने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!