Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मथुरा के बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवंबर 2022, गुरुवार, मथुरा मथुरा के बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी। अग्निकांड में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। 

वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे। 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी   

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ 108 नंबर की तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकमकर्मियों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी। 

आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी अंदर गए तो बुरी तरह जली अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!