Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँदेश

शुक्रवार को सरकारी बैंक प्रमुखों, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बैठक

 आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2020, गुरुवार। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को सरकारी बैंक प्रमुखों, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और बैंकों से कर्ज उठाव पर चर्चा संभव है। दरअसल, यह बैठक 11 मई को होनी थी लेकिन प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक बैठक वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाएगी। बैठक में बैंकों से जिन लोगों ने कर्ज लिया है उन्हें ब्याज दर का लाभ मिल रहा है या नहीं और कर्ज किस्तों पर लगाई गई रोक के मामले में क्या प्रगति हुई है इसे लेकर चर्चा होगी।

मालूम हो कि रिजर्व बैंक ने 27 मार्च को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.75 प्रतिशत घटा दिया था। केन्द्रीय बैंक ने इसके साथ ही कर्जदारों को राहत पहुंचाने के लिये तीन माह तक उनके द्वारा कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाने पर रोक लगा दी थी। यह राहत कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों को हुए आय नुकसान को देखते हुए दी गई। सरकार की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के राहत की घोषणा को देखते हुए यह बैठक अपने आप में काफी अहम है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ANI के साथ एक साक्षात्कार में बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के बाद घोषित पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार ने कैश ट्रांसफर के जरिए लोगों को मदद उपलब्ध करायी थी। उन्होंने कहा, ‘बिजनेसेज को कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन पैकेज देना जरूरी था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद घोषित पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार ने कैश ट्रांसफर के जरिए लोगों को मदद उपलब्ध करायी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई, 2020 को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार आर्थिक पैकेज तैयार करते समय सरकार ने उद्योगों को बैंकों के जरिए सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!