Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डमनोरंजन

जीने की कला सिखाने वाली फिल्म है – “मरने भी दो यारो”

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। शुक्रवार 8 नवम्बर 2019 को एम जे रेजीडेंसी होटल देहरादून में उत्तराखंड के रूड़की निवासी अभिनेता ऋषभ चौहान ने अपनी आने वाली फिल्म “मरने भी दो यारो” के प्रमोशन के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। महान अभिनेता व कॉमेडियन कृष्णा भी ऋषभ के साथ आये थे। फिल्म अपने शीर्षक के विपरीत, जीने की कला सीखने वाली फिल्म है, ऐसे कहना है कृष्णा का। इस फिल्म का निर्देशन कृष्णा अभिषेक ने किया है। प्रेस वार्ता के दौरान कृष्णा ने बताया कि फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी कश्मीरा शाह है। इस फिल्म में ऋषभ चौहान मुख्य भूमिका में हैं एवं कृष्णा तथा उनकी पत्नी कश्मीरा की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
कृष्णा ने बताया कि हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों से कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस फिल्म से भी यही शिक्षा मिलेगी। कृष्णा के अनुसार फिल्म की कहानी उत्तराखंड के एक युवा के ऊपर है जो अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के उद्देश्य से ग्रीस चले जाता है लेकिन वह अपनी जीवन में आयी कठिनाइयों से हर मन लेता है तथा आत्महत्या करने का प्रयास करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात कश्मीरा से हो जाती है जो उसे आत्महत्या करने के लिए सहयोग के बहाने अप्रत्यक्ष रूप से उसे जीवन की खूबसूरती से रूबरू कराती है। कृष्णा भी अलग अलग तरीके से मदद कर उस युवक को मरने से बचचा है। इस फिल्म के माध्यम से यह सन्देश दिया गया है कि हमें जिंदगी में कठनाइयों से हार नहीं माननी चाहिए और जीने का जज्बा हमेशा बरक़रार रहना चाहिए।
यह फिल्म (“मरने भी दो यारो”) इसी १५ नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म की सूटिंग ग्रीस, रुड़की और ऋषिकेश में हुई है।
ऋषभ ने कहा कि उनका बचपन से सपना था कि वह फिल्मों में अभिनव कर नाम कमाएंगे। ऋषभ उत्तराखंड के पहले ऐसे युवा हैं जिनकी बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर एंट्री हो रही है।
अभिनेता व कॉमेडियन कृष्णा ने बताया कि वह बहुत जल्दी ही अपनी आने वाली फिल्मों की सूटिंग उत्तराखंड में करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!