Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री गौहर खान इस वजह से हुई खफा, सवालों से काटी कन्नी

देहरादून: फिल्म अभिनेत्री गौहर खान अपने काम और विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जब वह दून पहुंचीं तो उन्होंने पत्रकारों को उनके कॅरियर और जीवन से जुड़े सवालों के जवाब देने पर साफ इन्कार कर दिया। जब उनसे अगले फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो वह खफा हो गईं। उन्होंने कहा कि वह यहां सिर्फ ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए आईं हैं और इसके अलावा किसी विषय पर बात नहीं करना चाहतीं।

दून में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं गौहर खान से पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की काफी कोशिश की। लेकिन, गौहर ने एक-दो सवाल छोड़कर किसी भी तरह के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया।

गौहर ने कहा कि इससे पहले भी देहरादून, मसूरी आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह चार दुकान घूमने जा चुकीं हैं। जहां का मौसम और लोकेशन उन्हें काफी पसंद आई।

हाल ही में बेगम जान की रूबीना के बोल्ड किरदार में गौहर की भूमिका को काफी सराहा गया था। बिग बॉस की विजेता रहीं गौहर शो के दौरान भी सलमान खान के साथ बहस करने के कारण चर्चा में रहीं थीं।

वहीं एक सिंगिंग शो के दौरान एक व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर भी वह सुर्खियों में थीं। अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशल टंडन से ब्रेकअप की बात हो या निर्माता साजिद खान से गुपचुप की गई सगाई के सवाल, वह हर बार ‘नो कमेंट्स’ कहकर इन सवालों से बचने की कोशिश करती रहीं।

ज्वेलरी शोरूम का किया उद्घाटन 

अभिनेत्री गौहर खान ने दून में स्वर्णिमा ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन किया। आधुनिक और पारंपरिक ज्वेलरी के कलेक्शन के लिए विजय वर्मा और उनकी बहन मिनी वर्मा ने इस शोरूम की शुरुआत की है। शोरूम में गोल्ड, डायमंड, पोलकी ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइंस मौजूद हैं।

उत्तराखंड के पारंपरिक गहनों की भी आकर्षक रेंज लोगों को यहां मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर रखा गया। इसमें एक डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर दूसरी डायमंड ज्वेलरी मुफ्त और सोने के आभूषणों पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है।

मिनी वर्मा ने बताया कि ग्राहकों की विश्वसनीयता पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शोरूम का उद्घाटन करने आईं गौहर खान 18 लाख का डायमंड-कुंदन का हार और गुलाबी रंग का सूट पहन कर पहुंचीं। बताया कि हर महिला की तरह उन्हें भी गहनों से प्यार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!