Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आम बजट से बुनियादी सुविधायें होंगी विकसित – उत्तराखंड के किसानों को फसलों के मिल सकेंगे बेहतर दाम

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार। खेती-किसानी को लेकर आम बजट में किए गए प्रविधानों से देवभूमि उत्तराखंड के किसानों में भी नई उम्मीद का संचार हुआ है। कृषि अवसंरचना कोष के तहत कोल्ड स्टोर, गोदाम जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित होने से कृषि उत्पादों के भंडारण की सुविधा मिलेगी। साथ ही ‘आपरेशन ग्रीन’ में जल्दी खराब होने वाले 22 और फल-सब्जी उत्पादों को शामिल करने का फायदा भी यहां के किसानों को मिलेगा। जाहिर है कि इससे फसलों के बेहतर दाम मिल सकेंगे। यही नहीं, किसानों को पर्याप्त ऋण मुहैया कराने और इसमें भी पशुपालन व डेयरी पर खास फोकस करने से ये क्षेत्र भी अच्छी आय का जरिया बनेंगे।

विषम भूगोल और 71.05 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड में कृषि के सामने चुनौतियां कम नहीं है। हालांकि, वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी पर फोकस किया गया है तो पशुपालन, डेयरी जैसे क्षेत्रों के लिए किसानों को एक से तीन लाख रुपये तक के ब्याजरहित ऋण मुहैया कराए जा रहे हैं।

कृषि उत्पादों के विपणन की दिशा में भी काम हुआ है, लेकिन असल दिक्कत भंडारण की है। खासकर, जल्दी खराब होने वाले फल-सब्जी उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोर की सुविधा हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर जिलों तक ही सिमटी है। ऐसे में आम बजट में प्रस्तावित एपीएमसी कृषि अवसंरचना कोष में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के प्रविधान से उम्मीद बंधी है कि अब राज्य के अन्य जिलों में भी कोल्ड स्टोर, कोल्ड चेन, गोदाम, नीलामी स्थल तैयार हो सकेंगे।

इसके साथ ही आपरेशन ग्रीन भी यहां के किसानों के लिए फायदेमंद होने जा रहा है। किसानों को फल-सब्जी का उचित मूल्य दिलाने के मकसद से आपरेशन ग्रीन पिछले वर्ष शुरू किया गया था। इसमें अधिसूचित तीन फसलें आलू, टमाटर एवं प्याज को देश के किसी भी हिस्से में पहुंचाने के लिए रेल व हवाई परिवहन में 50 फीसद सब्सिडी का प्रविधान है। अब केंद्र ने आम बजट में प्रविधान किया है कि आपरेशन ग्रीन में जल्दी खराब होने वाली 22 और फसलें अधिसूचित की जाएंगी।

राज्य में कुल कृषि क्षेत्रफल 6.90 लाख हेक्टेयर है, जिसमें 3.29 लाख हेक्टेयर ही सिंचित है। इसमें भी पर्वतीय क्षेत्र में सिर्फ 43 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा है। स्थिति ये है कि प्रदेश के 95 में से 71 ब्लाकों में खेती वर्षा पर निर्भर है। हालांकि, गत वर्ष शुरू की गई पीएम-कुसुम योजना में कुछ कार्य शुरू हुए हैं, लेकिन अब सूक्ष्म सिंचाई निधि का बजट दोगुना करने से सिंचाई सुविधा का विस्तार यहां भी होने की उम्मीद है।

[box type=”shadow” ]कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह किसानोन्मुखी बजट है। पेट्रोल व डीजल पर कृषि सेस लगाने से कृषि सेक्टर में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ेंगी। एक हजार नई मंडियों को ई-नाम से जोडऩे से किसानों को उत्पाद का उचित दाम मिलेगा। बजट में डेढ़ गुना एमएसपी का संकल्प दोहराया गया है। कृषि ऋणों का दायरा बढ़ाया गया है। आपरेशन ग्रीन के अलावा पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पर फोकस करने के साथ ही कई प्रविधान किए गए हैं। देश के अन्य हिस्सों की भांति इन प्रवधानों से उत्तराखंड के किसान भी लाभान्वित होंगे।[/box]

किसानों को कृषि उत्पादों के उचित दाम मिल सकें, इसके लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) से मंडियों को जोडऩे की पहल पूर्व में की गई थी। उत्तराखंड की 23 में से 16 इससे जुड़ी हैं। अब ई-नाम में देश की 1000 मंडियों को शामिल करने की योजना से उत्तराखंड की शेष सात मंडियां भी इससे जुड़ सकेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!