Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पाकिस्तान और श्रीलंका की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि जयशंकर इस बैठक में पीएम को पड़ोसी देशों के हालातों को लेकर जानकारी दे रहे हैं। जयशंकर मोदी को पाकिस्तान सरकार के संकट और श्रीलंका में मौजूदा स्थिति के बारे में बता रहे हैं।

पाकिस्तान के कैबिनेट सचिवालय ने देर रात अधिसूचना जारी कर इमरान खान को पीएम के बद से हटा दिया। इससे पहले नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ने इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद इमरान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भंग कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मामवे का स्वत संज्ञान लिया है। तीन सदस्यों की बेंच इस पर सुनवाई करेगी। इसमें चीफ जस्टिस आफ पाकिस्तान उमर अता बंदियाल, जस्टिस इजाजुल अहसान और जस्टिस मोहम्‍मद अली मजहर शामिल हैं। राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि संविधान के अनुच्‍छेद 224-ए (ए) के तहत इमरान खान केयरटेकर प्रधानमंत्री की भूमिका में बने रहेंगे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे ने नया विदेश और वित्त मंत्री चुन लिया है। नए विदेश मंत्री के तौर पर जी एल पेरिस और नए वित्त मंत्री पद पर अली साबरी का नाम लिया गया है। बता दें कि श्रीलंका में अभी भी इमरजेंसी जैसे हालात हैं। बता दें कि 26 सदस्यीय श्रीलंकाई कैबिनेट ने अपना इस्तीफा सौंप दिया लेकिन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का नाम इसमें शामिल नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!