Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी के रैली स्थल पल्ली से आठ किमी दूर हुआ विस्फोट, घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस ने की जाँच शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2022, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पल्ली गांव में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर देश की सभी पंचायतों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के पल्ली रैली स्थल से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में आज, रविवार तड़के एक संदिग्ध विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट खेतों के बीचोबीच हुआ है। पुलिस विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिश्नाह के गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में रविवार तड़के 4.25 बजे के करीब जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। संदिग्ध विस्फोट की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास रहने वाले लोगों के घरों के शीशे चटख गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका खेतों के बीचोबीच हुआ है। इस विस्फोट के उपरांत जमीन में गहरा गड्ढा बन गया है। पूरे क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। फिलहाल यह संदिग्ध विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी।

कुछ गांववालों का कहना है कि यह विस्फोट उलका पिंड के गिरने से भी हो सकता है। अलबत्ता पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस कर दिया गया है। चूंकि आज प्रधानमंत्री पल्ली गांव में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर देश की सभी पंचायतों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। ऐसे में रैली स्थल और आसपास के स्थलों में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

विदित रहे कि शुक्रवार को जम्मू के सुंजवां में दो पाकिस्तनी आतंकियों को सुरक्षाबलों को मार गिराने में सफलता मिली थी। ये दोनों आतंकी फिदायीन हमले की फिराक में थे। सबसे पहले इन आतंकियों ने सीआइएसएफ की बस पर फायरिंग की और फिर पुलिस की फ्लाइंग स्कवाड की गाड़ी पर फायरिंग करते हुए पास ही एक एक मकान में छिप गए थे। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दोनों फिदायीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस हमले में सीआइएसएफ के एक एएसआइ बलिदान हो गए थे जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!