Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

दो दिन के इंतजार के बाद शहीद विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह चौहान तिरंगे में लिपटकर आ रहे हैं अपने शहर, पूरा आगरा है गमगीन

आंखें नम हैं और सिर शहादत के आगे झुके हुए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2021, शनिवार, आगरा। दो दिन के इंतजार के बाद शहीद विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह चौहान तिरंगे में लिपटकर अपने शहर आ रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिलों में बेताबी है। आंखें नम हैं और सिर शहादत के आगे झुके हुए हैं। विंग कमांडर की पृथ्‍वी सिंह की पार्थिव देह कुछ देर में ही आगरा पहुंचने वाली है। पूरा आगरा गमगीन है। आगरा एयरफोर्स स्‍टेशन पर सैन्‍य सम्‍मान के साथ उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उसके बाद एयरफोर्स की टुकड़ी के साथ उनके पार्थिव शरीर को न्‍यूआगरा स्थित आवास पर लाया जा रहा है।

एयरफोर्स स्‍टेशन पर दी गई श्रद्धांजलि 

तमिलनाडु में हेलीकॉप्‍टर क्रेश होने के दौरान सीडीएस बिपिन रावत के साथ शहीद हुए पायलट विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह चौहान की पार्थिव देह का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली से स्‍वजन विमान में विंग कमांडर की पार्थिव देह को लेकर आगरा आए हैं। आगरा एयरफोर्स स्‍टेशन पर विमान लगभग 10.45 बजे पहुंचा। एयरफोर्स स्‍टेशन पर केंद्रीय राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ  वरिष्‍ठ सैन्‍य अफसरों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव न्‍यूआगरा में सरन नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है।

स्‍वजनों के मुताबिक आवास पर अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। एमजी रोड होते हुए यह ताजगंज मोक्षधाम जाएगी। जहां अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। इस दौरान एयरफोर्स की टुकड़ी भी साथ रहेगी। इधर शहीद विंग कमांडर की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही न्‍यूआगरा रोड पर लोग जमा हैं। आगरा ही नहीं बल्कि आसपास की जगहों से भी लोग आए हैं।

रातों-रात बनाई गई शहीद विंग कमांडर के घर के बाहर की सड़क

सरन नगर की रोड को रातों-रात बनवा दिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सात्‍वंना व्‍यक्‍त करने आए थे। उससे पहले ही नगर निगम तथा अन्‍य विभागों की टीमें साफ सफाई करने में जुट गई थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!