Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

पुलवामा के टिकन गाँव में आंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बुधवार। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक नागरिक घायल हो गया है। अभी मुठभेड़ जारी है। जिला पुलवामा के टिकन गाँव में जहां एक तरफ सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है वहीं जिला बारामुला के सिंहपोरा गांव के मुख्य बाजार में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में चार नागरिक घायल हुए हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने बाजार में खड़े सुरक्षाबलों पर फेंका था परंतु ग्रेनेड निशाने पर न गिरकर लोगों के बीच फंटा। इसकी चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह ग्रेनेड हमला सुबह किया गया। सुरक्षाबलों का एक दल जब सिंहपोरा गांव के मुख्य बाजार में खड़ा हुआ था, उसी समय अचानक से यह विस्फोट हुआ। हमलावरों का पता नहीं चल पाया। अलबत्ता इस विस्फोट की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पटटन ट्रामा अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं ग्रेनेड फैंकने वाले आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

पुलवामा के टिकन गांव में आज तड़के आंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। अभी भी इलाके में एक आतंकी के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने अपना अभियान जारी रखा हुआ है। मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग की चपेट में आकर एक नागरिक भी जख्मी हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर जिला पुलवामा में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वि’श्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसओजी, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ जवानों का संयुक्त दल जिला पुलवामा के टिकन इलाके में पहुंचा। उन्होंने इस बात का पता चला था कि इलाके में दो से तीन आतंकी देखे गए हैं। क्षेत्र में पहुंच जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उस उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

अचानक से की गई गोलीबारी के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्रास फायरिंग की चपेट में आने से एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया। जवानों ने तुरंत घायल नागरिक को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया परंतु आतंकवादियों ने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है परंतु बताया जा रहा है कि ये दोनों अल-बदर मुजाहिदीन आतंकी संगठन से संबंध रखते थे।

वहीं तीसरे आतंकवादी पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। जिला पुलवामा आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। राष्ट्रविरोधी तत्व सैन्य कार्रवाई में बाधा न बनें इसके लिए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। अभियान जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!