Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार और बिजली निगमों से जुड़े कर्मचारी आमने-सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बिजली निगमों के कर्मचारी और सरकार टकराव की मुद्रा में हैं। प्रदेश में ऊर्जा निगम, उत्तराखंड जल विद्युत निगम और उत्तराखंड पारेषण निगम से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उत्तराखंड विद्युत-अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आगामी 6 अक्टूबर से हड़ताल पर अडिग हैं।

कर्मचारी पुरानी पेंशन, पुरानी एसीपी व्यवस्था और संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण समेत 14 सूत्री मांग पत्र सरकार के सामने रख चुके हैं। इधर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम प्रशासन ने 189 कार्मिकों को नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार ने हड़ताल पर रोक लगाने के लिए आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर दिया है।

हड़ताल से निपटने की तैयारी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से संपर्क कर मदद मांगी गई है, लेकिन इन राज्यों के कर्मचारी संगठनों ने साफ कर दिया कि कोई भी कर्मचारी उत्तराखंड नहीं जाएगा। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने पाले में खड़े हैं और दांव-पेच जारी हैं। पिछले दिनों भी बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी। तब सरकार ने उन्हें मांगों पर विचार का आश्वासन दिया था।

सरकार नहीं उठा रही कोई कदम

आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि सरकार इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है। उत्तर प्रदेश से अलग हुए उत्तराखंड को बीस वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन हड़ताल अथवा आंदोलन प्रत्येक सरकार के लिए चुनौती ही बने रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड उन प्रदेशों में है, जहां सर्वाधिक हड़ताल होती हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्य को आखिर ये हड़ताल कहां ले जाएंगी। कम से कम सरकार और कर्मचारी संगठन दोनों को इस पर विचार करना चाहिए। बिजली मूलभूत सुविधाओं में शामिल है। आम जन के साथ ही उद्योगों की रफ्तार भी बिजली पर ही निर्भर है। ऐसे में यदि एक दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहते हैं तो राज्य को कितनी बड़ी आर्थिक हानि होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

बात सिर्फ कर्मचारियों की ही नहीं है, शिक्षक या छात्र हों अथवा कोई अन्य वर्ग, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि आंदोलन से होने वाला नुकसान हमारा अपना ही है। इसकी भरपाई आसान नहीं होती। फिर सवाल यह भी है कि सरकार भी आंदोलन की नौबत क्यों आने देती है। आखिर सरकार और कर्मचारी मिल बैठकर समस्या का समाधान क्यों नहीं तलाशते। हमें नहीं भूलना चाहिए कि अधिकार के लिए सजगता जरूरी हैं, लेकिन कर्तव्य को बिसारना भी ठीक नहीं है। सरकार और बिजली निगमों से जुड़े कर्मचारी आमने-सामने हैं। सरकार एस्मा लागू कर चुकी है, लेकिन कर्मचारी भी आंदोलन पर अडिग हैं। यह राज्य हित में नहीं है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!