Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार की बजट पोटली में चुनावी तैयारी की झलक आई नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2021-22 का बजट गुरुवार को सदन में पेश किया तो इसमें पूरी तरह सरकार की चुनावी तैयारी की झलक नजर आई। किसानों पर फोकस तो महिलाओं और युवा वर्ग को इसमें विशेष तवज्जो दी गई है। रोजगार को लेकर सरकार ने बजट में जो प्रविधान किए हैं, उससे संकेत साफ हैं कि लगभग सालभर बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को कोई बड़ा मुद्दा थमाना नहीं चाहती।

कयास लगाए जा रहे थे, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछली बार की तरह गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में चार मार्च को ही बजट पेश करने के दौरान एक बार फिर विपक्ष को चौंका दिया। पिछले साल उन्होंने गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की तो इस बार फिर गैरसैंण पर उनकी नेमत बरसी। हालांकि मुख्यमंत्री नए जिलों के गठन से इनकार कर चुके हैं, लेकिन गैरसैंण को राज्य की तीसरी कमिश्नरी घोषित कर दरियादिली दिखाने में वह पीछे नहीं हटे। लगातार दूसरे साल बजट के दौरान गैरसैंण को लेकर की गई घोषणाओं से उन्होंने विपक्ष कांग्रेस को गैरसैंण के मुद्दे पर पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। साफ है कि भाजपा स्वयं गैरसैंण को आगामी विधानसभा चुनाव में एक बड़े मुद्दे के रूप में इस्तेमाल करने की रणनीति पर चल रही है, जहां तक बजट का सवाल है, तो त्रिवेंद्र की बजट पोटली में समाज के हर तबके के लिए कुछ न कुछ प्रविधान किए गए हैं। दरअसल, भाजपा के समक्ष विधानसभा चुनाव में उसका पिछला प्रदर्शन ही कसौटी बन गया है।

विधानसभा की 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने वर्ष 2017 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। हालांकि पार्टी ने वर्ष 2022 के चुनाव के लिए 60 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन भाजपा के लिए ऐसा करना आसान भी नहीं होगा। यही वजह है कि भाजपा सरकार ने इस चुनावी बजट में सब कुछ झोंकते हुए नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता से लेकर युवा वर्ग की सबसे बड़ी चिंता रोजगार सृजन तक को खास तरजीह दी है। उत्तराखंड में युवा मतदाता निर्णायक भूमिका में रहता आया है, लिहाजा उसे अपने पाले में लाना किसी भी राजनीतिक दल के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा महिलाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहती आई है। सरकार पिछले कुछ समय से महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष तौर पर फोकस किए हुए है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के लिए सरकार इसी सत्र में संशोधन विधेयक लेकर आई है, तो बजट में घस्यारी योजना के लिए बजट का प्रविधान भी शामिल किया गया है।

राज्य में किसानों की संख्या आठ लाख से ज्यादा है। यानी वोट बैंक के रूप में देखा जाए तो इनकी अहम भूमिका को कतई दरकिनार नहीं किया जा सकता। यही वजह रही कि बजट में कृषि और कृषि से संबंधित सहायक गतिविधियों के लिए कई कदम उठाने का प्रविधान शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!