Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा, “नवोदय विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी”

अलग से ढांचा और कैडर तय किया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश में 19 वर्ष बाद राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की सूरत में बड़ा बदलाव दिखने जा रहा है। इन आवासीय विद्यालयों का अलग ढांचा बनेगा और शिक्षकों व अन्य कार्मिकों के लिए अलग कैडर निर्धारित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि नवोदय विद्यालयों को गुजरात की तर्ज पर आधुनिक व आवश्यक सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इस संबंध में अध्ययन दल इसी माह गुजरात का भ्रमण करेगा।

प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर सभी 13 जिलों में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2003 से संचालित आवासीय प्रकृति के ये विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। लगभग 45 प्रतिशत पद भरे नहीं गए हैं। इन्हें कामचलाऊ शिक्षकों के भरोसे चलाया जा रहा है। इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नियमित नियुक्ति के स्थान पर सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के माध्यम से की गई। आवासीय विद्यालयों में अब सरकारी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। साथ में सरकारी माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के मामले में भी नवोदय विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि नवोदय विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी। इनके लिए अलग से ढांचा और कैडर तय किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को नवोदय विद्यालयों की पृथक सेवा नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अलग नियमावली बनने से स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति, पदोन्नति की राह आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में नवोदय विद्यालय संसाधनों के मामले में बेहतर स्थिति में हैं। तय किया है कि गुजरात में इन विद्यालयों की दशा जानने को अध्ययन दल भेजा जा रहा है। यह दल अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगा। रिपोर्ट में विद्यालयों में संसाधन जुटाने के लिए गुजरात सरकार की ओर से किए गए प्रयासों के बारे में बताया जाएगा।

प्रदेश सरकार भी इसी तरह उत्तराखंड में संसाधन उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार करेगी। इसे गुजरात की बेस्ट प्रेक्टिस के रूप में उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। प्रदेश के नवोदय विद्यालयों में आवश्यक संसाधन जुटाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!