Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से ईडी की पूछताछ जारी

पूछताछ के विरोध में कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ कर रही प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की पूछताछ जारी है। ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उधर, बुधवार सुबह कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। राजस्थान के मुख्यंमत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश में आज ईडी का आतंक है।

उन्होंने कहा, ‘ईडी का जो तमाशा हो रहा है देश के अंदर, पहले राहुल गाँधी जी को बुलाया और आज तीसरे दिन सोनिया को बुलाया है। देश में ईडी का आतंक है। देश के अंदर और ये जो आतंक मचा रखा है इसका फैसला जल्दी होना चाहिए। इनका अलग ही तरीका है, तफ्तीश करने का भी, अरेस्ट करने का भी, बयान लेने का भी। इनको एक तरह से सीबीआई से ज्यादा पावर मिली हुई है। ईडी का उपयोग सरकारें गिराने के लिए किया जा रहा है। ईडी सरकारें गिराने का काम कर सकती है, लेकिन मंत्रिमंडल बनाने का काम नहीं कर सकती।’

मीडिया दबाव में है : गहलोत

राजस्थान के मुख्यंमत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे कहा, ‘लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है आप सोच सकते हैं, इस रूप में आज महंगाई और बेरोजगारी की जो स्थिति है देश के अंदर उसको लेकर पूरा देश चिंतित है। इन मुद्दों पर संसद के अंदर बहस करने नहीं दिया जाता।’

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी शुरू से ही हमारा मुद्दा है। जयपुर में महंगाई के खिलाफ हमने बड़ा सम्मेलन किया, मीडिया ने कितना दिखाया ? मीडिया दबाव में है। मीडिया के मालिक बहुत घबराए हुए हैं। कब ईडी पहुंच जाए, कब इनकम टैक्स पहुंच जाए, यह स्थिति है देश के अंदर। अभी जो आतंक की स्थिति बनी हुई है, वो देशहित में नहीं है। मैं यही कहना चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट को आगे आकर जल्द फैसला करना चाहिए।

सोनिया गांधी जी को बार-बार ईडी के दफ्तर बुलाना ठीक नहीं है : गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने ईडी द्वारा सोनिया गाँधी को बुलाए जाने पर सवाल उठाया है। आजाद ने कहा कि केस एक है, परिवार एक है। अब जब इसी केस में ईडी ने राहुल गाँधी जी से घंटों पूछताछ कर ली तो फिर उसी केस में सोनिया गाँधी जी को बुलाने की क्या जरूरत है ? सोनिया गाँधी जी को बार-बार ईडी के दफ्तर बुलाना ठीक नहीं है। कार्रवाई उन्होंने की है, कागजात उनके पास हैं। यह सोनिया गाँधी की सेहत से खिलावाड़ किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!