Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की गंगा घाटी और यमुना घाटी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी,  लेकिन दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकलकर भागे। भूकंप के झटके भटवाड़ी,  असी गंगा घाटी व यमुना घाटी में अधिक महसूस किए गए।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप के झटके की तीव्रता 3.1 मापी गई। इसका जिला मुख्यालय 28 किमी दूर भटवाड़ी के पास  दर्ज किया गया। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।  गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में बीते 13 अप्रैल को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए  थे।

इस वर्ष उत्तरकाशी में चार बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। शनिवार की सुबह 8.37 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भटवाड़ी, रैथल, बार्सू सहित असी गंगा घाटी व यमुना घाटी में लोग ने भूकंप के झटके महसूस किए तथा  लोग घरों से बाहर निकले।  भले ही भूकंप के झटका हल्का होने के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील रहा है। 20 अक्टूबर 1991 को आए भूकंप में आठ सौ से अधिक लोग मारे गए थे। जबकि सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे।

1999 के भूकंप ने फिर  उत्तरकाशी को डराया। इसके बाद भी जिले में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे। इसी वर्ष उत्तरकाशी में 31 जनवरी को उत्तरकाशी में  दो बार तथा 13 अप्रैल की रात को एक बार भूकंप के झटके महसूस हुए। जिनका  केंद्र उत्तरकाशी था। भूगर्भीय दृष्टि से जिला बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5  में स्थित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!