Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“मीडिया प्रबन्धन एवं प्रशासन’’ विषय पर आयोजित वार्ता के दौरान उप निदेशक सूचना श्री योगेश मिश्रा ने विचार व्यक्त किये

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 08 जनवरी 2020 (सूचना)। प्रबन्धन तथा नियोजन सफल कार्य प्रणाली एवं सफल जीवन के लिए आवश्यक है। जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रबन्धन हमें ऊॅचाई पर ले जाता है और सफलता के द्वार खोलता है। यह विचार डाॅ.रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य सम्मिलित सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण के तहत उप निदेशक सूचना श्री योगेश मिश्रा द्वारा शीर्षक “मीडिया प्रबन्धन एवं प्रशासन’’ विषय पर आयोजित वार्ता के दौरान व्यक्त की है।
प्रशिक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि सृष्टि के सृजन के साथ ही सूचना और उसके बाद संचार की व्यवस्था कायम हुई। बदलते दौर में सूचना का स्वरूप तो बदला नहीं लेकिन उसके सम्प्रेषण एवं संचार के तौर तरीके समय के साथ बदलते गए। आज के दौर में सूचना का सम्प्रेषण हाईटेक होकर आॅनलाईन हो गया है। कायनात में आज बेशुमार सूचनाएं हमारे चारो ओंर फेली हुई हैं। आँख बन्द होने या निद्रा की अवस्था में भी सूचनाऐं हमारे दरवाजे पर व दिलो दिमाग पर दस्तक देती रहती हैं। अनादि काल से आजतक दुनिया का हर आदमी नई-नई सूचनाओं को जानने के लिए उत्सुक व तत्पर रहता है, वहीं सूचनाओं के अभिलेखीकरण व संकलन का कार्य करता है। सूचना विहीन जीवन से समाज, राष्ट्र एवं व्यक्तित्व की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जन-मानस तक शासकीय सूचनाएं स्वस्थ तरीके से पहुॅचाने के लिए मीडिया प्रबन्धन अत्यावश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रबन्धन कोई कठिन कार्य नहीं है, बल्कि हमारा व्यवहार एवं उत्तम जन सम्पर्क, कार्य कुशलता, तत्परता उत्तम मीडिया प्रबन्धन के स्तंभ हैं। लोक तंत्रीय व्यवस्था में मीडिया को चैथा स्तम्भ माना गया है तथा मीडिया आम आदमी की आवाज है।
श्री मिश्रा ने अपने वक्तव्य में प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्रकारों, समाचार पत्रों के पंजीकरण, शीर्षक आवंटन, शासकीय एवं व्यवसायिक विज्ञापनों, समाचार पत्रों के प्रसार, डीएवीपी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के क्रिया-कलापों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऑडियो मीडिया (श्रव्य मीडिया), विज़ुअल मीडिया (दृश्य मीडिया), ऑडियो विज़ुअल मीडिया (श्रव्य-दृश्य मीडिया), प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्राॅनिक मीडिया तथा पोर्टल मीडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रेस काउंसिल ऑफ इण्डिया की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रेस एक्ट के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने सूचनाओं के संकलन एवं सम्प्रेषण के बारे में भी प्रतिभागियों को बताया।
प्रशिक्षण में अकादमी के संयुक्त निदेशक नवनीत पाण्डे, डे ऑफिसर आलोक उनियाल, सन्दीप कुमार सहित प्रशिक्षु प्रशान्त कुमार, सुधीर कुमार, निर्मल जोशी, सुमित पाण्डे, आशिन जोशी, हर्षवर्धनी सुमन, विपुल कुमार, विनोद कुमार आदि प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
गौरतलब है कि डाॅ.रघुनन्दन सिंह टोलिया प्रशासन अकादमी में उत्तराखण्ड राज्य सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 के चयनित 48 अधिकारियों का आधारभूत प्रशिक्षण विगत 23 दिसम्बर से संचालित किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में नव चयनित 6 उप जिलाधिकारी, 17 पुलिस उपाधीक्षक, 12 वित्त लेखाधिकारी, 2 राज्यकर अधिकारी, 2 होमगार्ड अधिकारी, 1 जेल अधीक्षक, 8 सहायक नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!