Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत आज की गई विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है लाॅकडाउन अवधि में जनपद में जो भी निर्माण कार्य प्रारम्भ हुए हैं, को सम्बन्धित निर्माणदायी/कार्यदायी संस्थायें दिन के साथ-साथ रात में भी सम्पादित कर सकती हैं ताकि निर्माण कार्य समयान्तर्गत पूर्ण किये जा सकें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध स्लाटर हाउस चलाये जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर जाँच की जायेगी यदि अवैध स्लाटर हाउस संचालित होते हुए पाये जाते हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।  

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 32 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 14, भोजन के लिए 1, राशन हेतु 16 एवं मेडिकल सहायता हेतु 1 काॅल प्राप्त हुई।

जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 6 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 866 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं।
जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 355 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 2859 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत 91 व्यक्तियों/कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें, विधानसभा एवं पी.ए.सी के कार्मिकों सहित मिलन पैलेस हबर्टपुर में बनाये गये राहत शिविर में ठहराये गये व्यक्तियों को जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ० जे.एल. फिर्मल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1650 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम वैन लक्खीबाग क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2434 निराश्रित पशुओं जिसमें 1717 श्वान, 657 गौवंश एवं 60 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में श्री अनमोल टूर एण्ड ट्रेवल्स शिमला बाईपास द्वारा 10 अन्नपूर्णा किट एवं श्री गौरव कुमार डिंग्या, निकट ट्रांजिस्ट हाॅस्टल  द्वारा 50 भोजन के पकैट उपलब्ध कराये गये ।  
जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1490 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी तहसील सदर में 87, तहसील मसूरी में 100, थाना नेहरू कालोनी में 400, थाना रायपुर में 250, थाना प्रेमनगर में 353, थाना डालनवाला में 150, थाना राजपुर में 150 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन द्वारा आतिथि तक 999 पीपीई किट, 230 फेश सिल्ड, 300 गलब्स, 7000 मास्क, लगभग 761 ली० सेनिटाइजर का वितरण कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे तहसीलों एवं विभिन्न विभागों के  कार्मिकों सहित आम जनमानस को किया गया।  

जनपद के प्रेमनगर क्षेत्र में  2 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 23 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 116.30 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया।

जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 38, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 6, तथा आजाद कालोनी में 28 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 669, लक्खीबाग क्षेत्र में 629, आजाद कालोनी में 932 तथा कारगीग्रान्ट में 792 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग, कारगीग्रान्ट एवं आजाद कालोनी में 1170 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन,, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, गोयल स्वीट शाॅप, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 6160 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी, थाना पटेलनगर में 1000, दीपनगर में 1000, चकशाहनगर में 1000, इन्दिरा नगर चैकी में 200, आईटी पार्क में 80, आराघर चैकी में 300, कौलागढ में 4, घंटाघर में 40, किशननगर में 10, पटेलनगर चैकी में 350, धारा चौकी में 750, कारगी काली मन्दिर में 150, बंजारावाला में 130, नवादा में 53, बाईपास चौकी में 150, चन्द्रबनी में 122, चैयला में 90, गौतमकुण्ड में 80, मच्छी बाजार में 10, नगर निगम 250, कांवली बस्ती में 100, ट्रांस्पोर्ट नगर में 250 व्यक्तियों  को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।  

 

सम्बंधित ख़बर के लिए,
यहाँ क्लिक कीजिये:    https://akashgyanvatika.com/doon-medica-college-and-hospital-now-noticed-as-covid-9-hospital/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!