Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी सविन बंसल के अथक प्रयासों से अब आम जनमानस को सभी प्रकार की जैनरिक दवाऐं कम दामों पर होंगी उपलब्ध

  • ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अण्डरटेकिंग ऑफ़ इण्डिया (बीपीपीआई) ने डाॅ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय में स्वयं जन औषधि केन्द्र संचालन की स्वीकृति दी।
  • बीपीपीआई द्वारा संचालित यह प्रदेश का प्रथम व देश का चौथा जन औषधि केन्द्र होगा।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 23 सितम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जैनरिक दवाओं की अब नहीं होगी किल्लत, आम जनमानस को सभी प्रकार की जैनरिक दवाऐं कम दामों पर होंगी उपलब्ध। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के लगातार अथक प्रयासों से ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अण्डरटेकिंग ऑफ़ इण्डिया (बीपीपीआई) ने डाॅ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय में स्वयं जन औषधि केन्द्र संचालन की स्वीकृति दी। अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से होगा संचालित।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सीईओ बीपीपीआई को चार माह पूर्व सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में स्वंय प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के संचालन हेतु पत्र प्रेषित किया था, साथ ही लगातार उनसे दूरभाष पर वार्ता भी की। जिलाधिकारी ने सीइओ को बताया कि हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार है। यहाँ पहाड़ी जनपदों बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमावत, पिथौरागढ़ से भी मरीज उपचार हेतु आते हैं क्योंकि पर्वतीय जनपदों की अपेक्षा यहाॅ बेहतर चिकित्सा सुविधाऐं हैं। इसलिए डाॅ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बीपीपीआई के माध्यम से जन औषधि केन्द्र संचालित करने का अनुरोध किया। जिसे बीपीपीआई द्वारा स्वीकृति प्रदान की व अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से संचालित होगा।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीपीपीआई द्वारा संचालित यह प्रदेश का प्रथम व देश का चौथा जन औषधि केन्द्र होगा। जिसे एक आदर्श जन औषधि केन्द्र के रूप में संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा बीपीपीआई व चिकित्सालय के मध्य एमओयू करा दिया गया है, इसके साथ ही ड्रग लाईसेंस व कक्ष आवंटन भी करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीपीपीआई द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र में सभी दवाईयाॅ काफी कम दाम पर उपलब्ध होंगी क्योंकि इसमें बीपीपीआई स्वयं नियंत्रक संस्था व औषधि केन्द्र की संचालक होने के कारण इसमें बिचोलियों (अन्य एजेन्सियों) की भूमिका नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बीपीपीआई की गाइडलाइन व निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल व रामनगर चिकित्सालय में भी शीघ्र जन औषधि केन्द्र संचालित किये जायेंगे, जिसकी कवायद जारी है।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने गत वर्ष जिला रेडक्राॅस द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्रों में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता के चलते जन औषधि केन्द्र संचालन निरस्त करते हुए शासन से स्पेशल ऑडिट कराया गया। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि जनता को सस्ती एवं सभी प्रकार की दवाईयाॅ उपलब्ध हों, जिससे गरीब आम जनता को लाभ मिले। इसलिए बीपीपीआई से डाॅ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोलने का आग्रह किया, जिसे बीपीपीआई ने अपनी स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में सबसे ज्यादा मरीज उपचार हेतु आते हैं, इसलिए प्रथम चरण में सुशीला तिवारी चिकित्सालय में जन औषधि केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जन औषधि केन्द्र को धरातल पर उतारने में प्राचार्य मेडिकल काॅलेज व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की तथा बीपीपीआई का भी धन्यवाद किया।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जनपदवासियों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील एवं संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा जनपद की स्वास्थ्य सेवाऐं बेहतर एवं सुचारू बनाये रखने के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में सभी आवश्यक सुविधाऐं, दवाईयाँ एवं उपकरणों के साथ ढांचागत (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सुविधाऐं बढ़ायी हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य चिकित्सालयों में भी जन औषधि केंद्रों का शीघ्र संचालन किया जायेगा। उन्होंने भारतीय जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत 13 लाख की धनराशि जन औषधि केन्द्र खोलने हेतु उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!