Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डस्वास्थ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने से बढ़ती ही जा रही है कंटेनमेंट जोन की संख्या भी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2020, मंगलवार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। अबतक 1414 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से जिनमें 716 स्वस्थ हो चुके हैं। सात मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 677 एक्टिव केस हैं। मामले लगातार बढ़ने से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ने लगी है।

कोरोना संक्रमित के शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा 

मुरादाबाद के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को नालापानी स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां एक बार फिर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि दो दिन पहले ही संक्रमित आढ़ती के अंतिम संस्कार को लेकर भी हंगामा हुआ था। उस दौरान तय किया गया था कि अब दोबारा यहां पर कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, लेकिन दो दिन बाद ही दोबारा ये किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल, कुछ लोग इसके के लिए तैयार हो गए हैं, जबकि कुछ लोग अब भी इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में लगे हुए

प्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट एक बार फिर बढ़ कर 51 फीसद पहुंच गया है। सोमवार को 186 मरीज इस बीमारी से जंग जीत अपने घर चले गए हैं। पौने तीन महीने के अंतराल में यह पहला मौका जब एक दिन में इतनी संख्या में मरीजों को अस्तपालों से छुट्टी मिली है। इससे पहले एक जून को 120 मरीज स्वस्थ हुए थे। इस बीच, 56 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 28 टिहरी, नौ हरिद्वार, छह देहरादून, चार पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग में दो-दो और चमोली, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में कोरोना का एक-एक नया मामला आया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 697 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 641 की रिपोर्ट नेगेटिव और 56 केस पॉजिटिव हैं। राज्यभर के अस्पतालों में उपचार करा रहे जिन 186 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया उनमें नैनीताल से सबसे ज्यादा 83 मामले हैं। देहरादून में 31, चंपावत और पिथौरागढ़ से 20-20, ऊधमसिंहनगर से 17, बागेश्वर से 7, चमोली से पांच, अल्मोड़ा से 2 और हरिद्वार से एक मरीज डिस्चार्ज किया गया है।

सोमवार सुबह से शाम तक जो 56 नए मामले आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा 28 टिहरी से हैं। इनमें 26 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। हरिद्वार में कोरोना संक्रमित नौ लोगों में दो मुंबई, तीन दिल्ली, दो हैदराबाद और एक शख्स कर्नाटक से लौटा है। एक अन्य मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून में कोरोना संक्रमित मिले तीन लोग पहले से ही दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा राम विहार निवासी दुकानदार, निरंजनपुर मंडी से जुड़ा गुरु रोड निवासी एक व्यक्ति और मुंबई से लौटे एक शख्स की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

पौड़ी में कोरोना संक्रमित चार लोगो में दो महाराष्ट्र और दो गाजियाबाद से लौटे हैं। बागेश्वर में जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है वह मुंबई से लौटे हैं। चंपावत में एक व्यक्ति दिल्ली और एक मुंबई और रुद्रप्रयाग में दोनों कोरोना संक्रमित दिल्ली से लौटे हैं। चमोली में महाराष्ट्र औ र नैनीताल में दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ऊधमसिंहनगर में दिल्ली से लौटे व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया। उसने निजी लैब में जांच कराई थी।

कोरोना की तस्वीर

रिपोर्ट मिली 697

नेगेटिव  641

पॉजिटिव 56

स्वस्थ 186

मौत   00

अब तक की तस्वीर

कुल संक्रमित 1414

सक्रिय मामले 677

स्वस्थ 716

मौतें  14

मुरादाबाद निवासी बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

मुरादाबाद के 80 साल के बुजुर्ग का मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। बुजुर्ग के परिजन मुरादाबाद से सोमवार शाम को दून पहुंच गए। रविवार देर रात एक निजी अस्पताल से रेफर होने के बाद बुजुर्ग की दून अस्पताल में मौत हो गई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि परिजन दून पहुंच गए हैं।पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने अंतिम संस्कार के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उनके अस्पताल में भर्ती बेटे की कोरोना जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

रुड़की में देर रात कोरोना संदिग्ध की मौत

रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। दरअसल, रुड़की निवासी मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका सैंपल भी जांच को भेजा गया था। चिकित्सकों ने बताया कि अभी सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। मगर सोमवार देर रात उसके फेफड़ों ने अचानक काम करना बंद कर दिया। चिकित्सकों ने उसे बचाने के प्रयास किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!