Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

पेयजल किल्लत को लेकर बनभूलपुरा में लोगों ने जल संस्थान मुर्दाबाद के लगाए नारे 

 पिछले तीन माह से क्षेत्र में बनी हुई पेयजल की किल्लत

पेयजल किल्लत के चलते लगभग 5000 की आबादी प्रभावित

हल्द्वानी। पेयजल किल्लत को लेकर बनभूलपुरा वार्ड 32 और 33 के लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। लोगों नें संस्थान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों नें जल संस्थान मुर्दाबाद, जल संस्थान पानी दो आदी नारे लगाए। कहा की पिछले तीन माह से क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है। पेयजल का इंतजाम करने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को दूर दराज से पानी भरना पड़ रहा है। क्षेत्र निवासी इशरत अली नें बताया की क्षेत्र के दोनों वार्डो में पेयजल किल्लत के चलते लगभग 5000 की आबादी प्रभावित हो रही है। संस्थान को कई बार समस्या से अबगत कराया गया लेकिन संस्थान के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। तंग आकर आज लोगों के सब्र का बांध टूट गया। इस मौके पर शोएब अंसारी,कल्लू, इकबाल सिद्दीकी, इरशाद सिद्दीकी, सिकंदर, किश्वर अली, इम्तियाज हुसैन आदी मौजूद रहे।

जल संस्थान और सिंचाई के खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी हल्द्वानी। गर्मी में गौला की पेयजल लाइनों में लीकेज के अलावा जल संस्थान के नलकूपों के खराब होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शाह फार्म और खेड़ा का नलकूप खराब होने से दमुवाढूंगा और गौलापार के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं सिंचाई के हिम्मतपुर नकैल और बागजाला के खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य भी नलकूप खंड की ओर से जारी रहा। इस दौरान प्रभावित घरों तक जल संस्थान की ओर से पानी बांटा गया। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि शुक्रवार को जल संस्थान की ओर से खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य किया गया। जबकि प्रभावित घरों तक टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई गई।

शुक्रवार को निवर्तमान पार्षद रोहित कुमार नें शहर में हो रही पेयजल किल्ल्त को लेकर जल संस्थान कार्यालय में अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली का घेराव किया। उन्होनें जल्द से जल्द शहर में हो रही पेयजल समस्या का निदान करने की मांग की कहा की भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। बनभूलपुरा, इंदिरा नगर, दमुवाढूंगा, गौजाजाली, राजपुरा, टनकपुर रोड आदी क्षेत्रों में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोग दो किलोमिटर दूर से पानी भर कर लाने को विवश हैं। पानी के अभाव में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

लोगों का कीमती समय पानी का इंतजाम करने में बीत रहा है। विभाग सिर्फ कुछ टैंकर भेजकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। कहा की विभाग की सभी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। शहर की जनता पेयजल किल्लत से त्रस्त हो चुकी है। कहा की आचार संहिता का पालन करते हुए आज वह सिर्फ चार लोगों के साथ जल संस्थान आए हैं यदी समस्या का जल्द निराकरण नहीं किया जाता तो जल्द ही आचार संहिता हटने के बाद वह जनता के साथ मिलकर संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

दिन भर बिजली की कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता
हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली जाने से लोगों के परेशान होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी कमलुआगांजा और कठघरिया क्षेत्र में बार बार बिजली जाने की समस्या बनी रही। वहीं लालकुंआ और गौलापार के भी कई इलाकों में कुछ देर के लिए कटौती होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जब इस संबंध में विभाग का पक्ष लेने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो फोन रिसीव नहीं किया गया।

जल संस्थान और सिंचाई के खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी

गर्मी में गौला की पेयजल लाइनों में लीकेज के अलावा जल संस्थान के नलकूपों के खराब होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शाह फार्म और खेड़ा का नलकूप खराब होने से दमुवाढूंगा और गौलापार के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं सिंचाई के हिम्मतपुर नकैल और बागजाला के खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य भी नलकूप खंड की ओर से जारी रहा। इस दौरान प्रभावित घरों तक जल संस्थान की ओर से पानी बांटा गया। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि शुक्रवार को जल संस्थान की ओर से खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य किया गया। जबकि प्रभावित घरों तक टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई गई।

जल निगम ने लाइन तो बिछाई लेकिन पानी नहीं पहुंचाया तीन गांवों के लोग प्यासे

हल्द्वानी शहर के दूरस्थ पीपलपोखरा एक गांव में तीन गांवों के लोग बीतेे दो सालों से पेयजल संकट झेल रहे हैं जेजेएम की योजना के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में जल जीवन मिशन की योजना के तहत बीते तीन माह से पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन पानी अब भी नहीं पहुंच पाया है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।

पीपलपोखरा एक, दो और गजेसिंह क्षेत्र में जल जीवन मिशन की योजना से दो हजार परिवाराें को पानी देने के लिए साल 2021 से कार्य किया जा रहा है। पेयजल निगम की ओर से चार करोड़ 97 लाख 48 हजार की लागत से योजना के तहत घरों तक पानी पहुंचाने के लिए लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। गांव में योजना से पूर्व गांव में गुजरौड़ा के पुराने नलकूप और जल संस्थान की पुरानी पेयजल योजना के तहत तलिया स्रोत से पानी मिलता था लेकिन वह भी बीते दो सालों से सूख चुका है। वर्तमान में जल निगम ने तारकेश्वर मंदिर के पास नलकूप ओवरहेड टैंक बनाकर गांवों में पेयजल लाइन बिछाकर कार्य तो शुरु कर दिया लेकिन भीषण गर्मी में विभाग पानी की आपूर्ति नहीं करा पाया है। जिससे दो हजार ग्रामीणों के लिए गर्मी में पेयजल संकट बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!