Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
देश

तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम के चलते देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की विस्फोटक, देशभर में 224 नए मामले सामने आए

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम के चलते देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। देशभर में 224 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में नए मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 15 सौ को पार कर गई है। सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमितों के मामले हैं और इनमें से ज्यादातर वही हैं जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र में भी अचानक संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे बड़ी संख्या है। पंजाब में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में कोरोना से यह चौथी मौत है।

महाराष्ट्र में 72 नए केस सामने आए, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक देश में अभी तक संक्रमितों की संख्या 1,545 हो गई है। इनमें 49 विदेशी, संक्रमण से जान गंवाने वाले 39 लोग और पूरी तरह ठीक हो चुके 126 व्यक्ति भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। जो 72 नए मामले आए हैं उनमें अकेले मुंबई में ही 59 मामले हैं। इसके अलावा अहमदनगर में तीन जबकि पुणे, ठाणे, वसई, विरार और कल्याण-डोंबिवली में दो-दो मामले शामिल हैं।

तमिलनाडु में 57 और आंध्र प्रदेश में 17 नए मामलों में ज्यादातर जमात से जुड़े

तब्लीगी जमात के चलते तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नए केस बढ़े हैं। राज्य में 57 नए मामले सामने आए हैं और इनमें ज्यादातर संख्या उन्हीं लोगों की है जो दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में राज्य के लगभग डेढ़ हजार लोग शामिल हुए थे, जिनमें से ग्यारह सौ से ज्यादा लौट आए हैं। इनमें से आठ सौ लोगों का पता लगा दिया गया है और क्वारंटाइन में रखा है। राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि इन लोगों को अलग किए जाने के बाद ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है।

आंध्र प्रदेश में भी इस कार्यक्रम का व्यापक असर पड़ा है। राज्य में 17 नए केस मिले हैं, जिनमें से 14 वो हैं जो दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्यों में संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। अकेले प्रकाशम जिले में ही आठ मामले मिले हैं।

केरल में नए मामलों की संख्या कम हुई

कर्नाटक में सात नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। केरल में भी सात नए मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों की तुलना में यह संख्या कम है। संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है। राज्य में 1.63 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है। तेलंगाना में सात नए केस सामने आए हैं और 77 संक्रमित हो गए हैं। गुजरात में तीन नए केस सामने आए हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 73 पर पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में मामले बढ़े

मध्य प्रदेश में 19 नए केस मिले हैं और संख्या 66 हो गई है। राजस्थान में 14 नए मामले सामने आए हैं और 93 संक्रमित हो गए हैं। बिहार में छह नए मामले मिले हैं और संख्या 21 हो गई है। बंगाल में भी पांच नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है।

झारखंड में पहला मामला सामने आए

कोरोना के वायरस से झारखंड अभी तक बचा हुआ था, लेकिन वहां भी अब एक मामला सामने आया है। रांची में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह नए केस के साथ जम्मू-कश्मीर में 55 संक्रमित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में सात नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित 104 हो गए हैं। हरियाणा में चार नए मामले मिले हैं और 29 संक्रमित हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में एक नया मामला मिला है और संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।

कोरोना का प्रसार

महाराष्ट्र -302

केरल – 241

तमिलनाडु – 124

उत्तर प्रदेश – 104

कर्नाटक -98

दिल्ली – 97

राजस्थान – 93

तेलंगाना – 77

गुजरात – 73

मध्य प्रदेश – 66

जम्मू-कश्मीर – 55

पंजाब – 41

आंध्र प्रदेश – 40

बंगाल – 27

हरियाणा – 29

बिहार -21

लद्दाख – 13

अंडमान-निकोबार -10

चंडीगढ़ – 13

छत्तीसगढ़ – 9

उत्तराखंड – 7

गोवा -5

हिमाचल प्रदेश – 3

ओडिशा – 3

पुडुचेरी – 1

मणिपुर -1

मिजोरम -1

झारखंड -1

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!