Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग कीअध्यक्षा श्रीमती उषा नेगी ने बाल नशा रोकथाम और उनके पुनर्वास हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को दिए निर्देश

  • ‘‘बच्चों से नशा बिकवाने और उनके द्वारा नशा करने पर पूर्णतः लगाम लगायें’’
  • “बच्चों को नशामुक्ति के साथ-साथ भिक्षावृत्ति, बाल शोषण, चाईल्ड लेबरिंग इत्यादि पर भी रोक लगायें”      : श्रीमती उषा नेगी 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘बच्चों से नशा बिकवाने और उनके द्वारा नशा करने पर पूर्णतः लगाम लगायें’’ यह निर्देश उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती उषा नेगी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाल नशा रोकथाम और उनके पुनर्वास से सम्बन्धित बैठक में सम्बन्धित विभागों और संस्थाओं को दिए।
मा० अध्यक्षा द्वारा मलिन बस्तियों में और बहुत से सार्वजनिक स्थानों पर नाबालिग बच्चों से नशा बेचने और बच्चों द्वारा नशा करने के सामने आ रहे मामलों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित विभागों और संस्थाओं को निर्देश दिए गए कि सभी आपसी समन्वय से और एक टीम के रूप में कार्य करते हुए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगायें। उन्होंने पुलिस एन्टी ड्रग सेल, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, बाल कल्याण समिति, मद्य निषेध अधिकारी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि सभी को बच्चों से नशे का व्यापार करवाने और नशा करने वालों पर विभिन्न माध्यमों से निगरानी रखते हुए धर दबोचने और इसके पीछे जिम्मेदार ड्रग कारोबारियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिसीन की दुकानों, हुक्काबार, पान-मसाला, संदिग्ध किराना स्टोर की दुकानों पर औचक निरीक्षण करते हुए ड्रग से सम्बन्धित सामग्री को खंगालने के निर्देश दिए तथा ड्रग से सम्बन्धित सामग्री पाये जाने पर सीधे प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

मा० अध्यक्षा द्वारा विद्यालय खोले जाने के पश्चात विद्यालय व उसके आसपास तथा बोर्डिंग स्कुलों में रहने वाले बच्चों और उनको संदिग्ध सामग्री सप्लाई करने वालों पर तीसरी आँख (सीसी टीवी कैमरा), सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती स्कूलों के गेट के आस-पास कैमरा लगाकर उसकी नियिमत माॅनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में एक गोपनीय पत्र प्रेषण हेतु बाॅक्स रखने को कहा, जिसके पास लिखा हो कि कोई भी बच्चा अथवा सामान्य व्यक्ति किसी अन्य बच्चे द्वारा नशा लेने अथवा नशा बेचने तथा आसपास किसी के द्वारा बच्चों को नशा सप्लाई करने की गोपनीय सूचना दे सकता है, ऐसी सूचना अंकित करने के निर्देश दिए। गोपनीय पत्र में सम्बन्धित व्यक्ति अपना नाम गोपनीय रख सकता है। उन्होंने स्कूलों में समय-समय पर बच्चों की कांउसिलिंग करने और कभी-कभी नशामुक्ति और उन्हें अच्छे संस्कार वाली बातों हेतु एक पीरियड पढ़ाई का पृथक से आरक्षित करने के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ समय-समय पर अभिभावकों की भी कांउसिलिंग करने तथा बच्चों को अच्छे संस्कार देने को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि धरपकड़ अभियान में यदि नशा के आदी हो चुके बच्चे पकड़े जाते हैं तो उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था करें तथा इसके लिए नशामुक्ति केन्द्रों से भी सम्पर्क करें।

मा० अध्यक्षा ने कहा कि बच्चों को नशामुक्ति के साथ-साथ भिक्षावृत्ति, बाल शोषण, चाईल्ड लेबरिंग इत्यादि पर भी रोक लगायें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को ऐसे सभी स्थानों पर जहाँ पर बच्चों से कार्य करवाया जाता है और जहाँ पर बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालने वाले कार्याें में लगाया जाता है ऐसे संस्थानों का भी औचक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने नशामुक्ति अभियान हेतु पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन सत्य को लगातार बनाये रखने, स्वास्थ्य विभाग को बोर्डिंग स्कुलों तथा विद्यालयों के बच्चों का आकस्मिक मेडिकल परीक्षण करने को कहा ताकि पता चल सके कि कोई बच्चा ड्रग तो नहीं ले रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों और बाल संरक्षण इकाईयों को आपस में बेहतर तालमेल और रिपोर्टिंग करते हुए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशायुक्त दानव के विरूद्ध पूर्ण प्रतिबनध लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक में सम्बन्धित विभागों की कार्य प्रगति देखी जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम लोकजीत सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डाॅ० उत्तम सिंह चैहान सहित बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन, राष्ट्रीय ड्रग मिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!