Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड

सीवर टैंक में गिरा हाथी, ग्रामीणों में दहशत; मशक्कत के बाद खुद निकला बाहर

कोटद्वार: सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर में बीती रात एक हाथी सीवर टैंक में जा गिरा। सीवर टैंक में गिरने के बाद हाथी की तेज चिंघाड़ सुन गांव में हड़कंप मच गया, लेकिन हाथी का रौद्र रूप देख किसी ने हाथी के करीब जाने की जहमत नहीं उठाई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाथी स्वयं ही टैंक से बाहर निकल जंगल की ओर चला गया।

ग्राम रामपुर निवासी मोहन सिंह के खेतों में बीती रात करीब ग्यारह बजे हाथी घुस गया। मोहन सिंह ने कनस्तर बजा कर किसी तरह हाथी को खेतों से बाहर निकाल दिया। रात्रि करीब एक बजे एक बार फिर हाथी खेतों में घुस गया और खेतों में खड़े आम-लीची के पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हुए मकान के पीछे के हिस्से में पहुंच गया।

इस दौरान वह घर के पिछले हिस्से में बने सीवर टैंक के ऊपर जा खड़ा हुआ। हाथी के वजन से सीवर टैंक का ढक्कन टूट गया व हाथी के अगले दोनों पैर सीवर टैंक में जा घुसे। तेज आवाजें सुन मोहन सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के घर के लोग भी जाग गए।

मोहन सिंह ने बताया कि हाथी के डर से वे घर की छत पर पहुंचे व टॉर्च की रोशनी से हाथी को ढूंढने का प्रयास किया तो उन्होंने देखा कि हाथी सीवर टैंक में फंसा हुआ था व टैंक से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था।

मोहन सिंह ने बताया कि बाहर निकलने के प्रयास के दौरान हाथी ने सीवर टैंक के मध्य में बनी ईंट की एक दीवार भी तोड़ डाली। साथ ही टैंक के ढक्कन में लगे तमाम सरिए भी मोड़ दिए। बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाथी स्वयं ही टैंक से बाहर निकल गया।

इसके बाद हाथी जंगल की ओर से चला गया। मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन हाथी लोगों की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!