Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दूनवासियों ने खट्टी-मीठी यादों के साथ पुराने साल को अलविदा कहा, नाच-गाने से किया नए साल का स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका। १ जनवरी, २०२० (बुधवार)। नए साल के जश्न के लिए दून में विशेष तैयारियां की गई थीं। प्रमुख होटलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं डीजे नाइट तो कहीं लाइव कॉन्सर्ट में लोगों ने जश्न मनाया। बॉन फायर, गाला नाइट, ओपन माइक म्यूजिक आदि के बीच लोग जमकर झूमे। 2019 की अंतिम शाम हर किसी के लिए खास रही। दूनवासियों ने खट्टी-मीठी यादों के साथ पुराने साल को अलविदा कहा और तरक्की व खुशहाली की उम्मीद के साथ 2020 का स्वागत किया। शहर के तमाम होटल-रेस्तरां और क्लब मध्यरात्रि तक गुलजार रहे। जैसे ही घड़ी की सभी सुइयां 12 पर पहुंचीं, जश्न के साथ बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

शहर में शाम से ही चहल-पहल थी। शाम ढलने के साथ ही लोगों में जश्न को लेकर उत्सुकता बढ़ती गई। रात के आठ बजे तक अधिकांश लोग जश्न मनाने अपने-अपने डेस्टिनेशन पहुंच गए। कोई फैमिली के साथ तो कोई दोस्तों के साथ रात को यादगार बनाने पहुंचा।

नाच-गाने के बीच नए साल का इंतजार भी कम हो रहा था। धीरे-धीरे घड़ी की सुई 12 की ओर बढ़ी तो लोगों का उत्साह भी आसमान पर पहुंचने लगा। जैसे ही सुइयां 12 पर पहुंचीं तमाम होटल और रेस्तरां हैप्पी न्यू ईयर की बधाइयों से गूंज उठे।

मसूरी में नए साल का जश्न रहा यादगार

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी नए साल के जश्न का नशा पर्यटकों के सिर चढ़कर बोला। नए साल के जश्न को मसूरी सहित समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, काणाताल, कैम्पटी में पर्यटक उमड़े। सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मसूरी पहुंचे पर्यटकों में विशेषकर युवा और नवविवाहित जोड़े अधिक रहे। रात को नौ बजे के बाद मसूरी के प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ गई। जैसे ही 12 बजे एक-दूसरे को नए साल की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। नए साल के स्वागत के लिए बाजारों को खूब सजाया गया।

उधर, धनोल्टी, बुरांशखंडा, काणाताल भी शाम होते-होते पैक हो गए। बाजारों व होटल परिसरों में पर्यटकों के लिए अलाव की विशेष व्यवस्था की गई थी। दिनभर कैम्पटी फाल, कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट, गनहिल व भट्टा फॉल पर्यटकों से गुलजार रहे। कोतवाली इंचार्ज वीवीएस नेगी ने बताया कि सुरक्षा के लिए मसूरी शहर सहित मसूरी-देहरादून हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दून पुलिस रही अलर्ट 

नववर्ष के स्वागत में हुड़दंग का खलल न पड़े, इसके लिए दून पुलिस अलर्ट रही। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने तय समय से चार घंटे पहले ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद कर दिया। शहर को जाम से बचाए रखने के लिए सीपीयू की पूरी टुकड़ी सड़कों पर उतार दी। डीआइजी खुद भी देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

नए साल के जश्न के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी। शहर में 47 स्थान चिह्नित कर वहां पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां 72 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 154 आरक्षी, छह कंपनी पीएसी की तैनाती की गई थी।  घंटाघर, दिलाराम चौक, धर्मपुर तिराहा, पे्रमनगर, मसूरी डायवर्जन व मंडी चौराहा पटेलनगर पर एक-एक फायर टेंडर भी आपात स्थिति के लिए तैनात रखा गया।

डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बारी-बारी से शहर के सभी पांच जोन का भ्रमण कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान कई पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद भी मिले। उन्हें डीआइजी ने फटकार लगाते हुए तत्काल ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का निर्देश दिया।

पुलिस की सतर्क निगाह के बाद भी कई लोग नशे में हुड़दंग करते रहे। कई लोग शराब के नशे में बाइक से रपट गए तो कइयों को पुलिस ने महज चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस का फोकस राजपुर रोड, जीएमएस रोड, मसूरी रोड, जाखन, दिलाराम तिराहा, घंटाघर आदि पर रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!