Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

भारत-चीन सीमा विवाद में डोनाल्ड ट्रंप बोले, ‘हालात बेहद गंभीर, हम मदद को तैयार’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर, 2020, शनिवार। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खियां जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन के बीच हुए तनाव को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत और चीन के बीच इस समय हालात बेहद गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने सीमा विवाद में दोनों देशों की मदद की भी पेशकश की है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका, पश्चिमी हिमालय की पर्वत सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में मदद करने के लिए तैयार है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाद दोनों देशों के बीच स्थिति बहुत बुरी है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि भारत और चीन की सेनाएं पहले से बहुत अधिक मजबूती से इस बार आमने-सामने हैं, जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।

बता दें कि भारत और चीन दोनों पक्षों ने जून में झड़प के बाद सीमा पर अतिरिक्त बल तैनात किया। लद्दाख में गलनव घाटी में हुए हिंसक झडप के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस बीच भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों ने शुक्रवार को मॉस्को में वार्ता की। मई में विवादित सीमा तनाव बढ़ने के बाद से दोनों देशों के बीच ये सबसे बड़ी उच्चतम स्तर की वार्ता रही है। इस बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष से बातचीत की। भारत के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि यह बैठक 2 घंटे और 20 मिनट तक चली, लेकिन बैठक को लेकर और अधिक जानकारी नहीं दी गई।

अमेरिकी सरकार के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी रायटर को वाशिंगटन में कहा कि अमेरिकी मूल्यांकन है कि न तो चीन और न ही भारत इस विवाद को इस बिंदु पर धकेलने में रुचि रखते हैं कि वे युद्ध में शामिल होंगे। ट्रंप से व्हाइट हाउस में एक समाचार ब्रीफिंग में भारत-चीन विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के साथ इस बारे में बात कर रहे हैं कि हालात को ठीक करने में मदद करने के लिए वह क्या कर सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी इन दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं। भारत और चीन दोनों देशों ने हमेशा साफ कहा है उन्हें मध्यस्थता करने के लिए किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!