Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

‘द जोया फैक्टर’ – जब मैच अपने चरम पर होता है तो क्रिकेट प्रेमी आजमाते हैं कई सारे टोटके

आकाश ज्ञान वाटिका। कहते हैं भारत में सिर्फ दो ही धर्म है क्रिकेट और बॉलीवुड और इसीलिए क्रिकेट पर आधारित ‘लगान’, ‘कई पो चे’, ‘इकबाल’ और ‘दिल बोले हडिप्पा’ जैसी कई सारी फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं। अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो आप यह भी जानते होंगे जब मैच अपने चरम पर होता है तो कई सारे टोटके क्रिकेट प्रेमी आजमाते हैं, और इसी मुद्दे पर बनी है निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म द जोया फैक्टर!

यह कहानी है दिल्ली में रहने वाली जोया सोलंकी की जो अपने पिता और भाई के साथ रहती है और दोनों ही क्रिकेट के बेइंतहा दीवाने हैं! जोया का जन्म 25 जून 1983 को हुआ था जब इंडिया ने अपना वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में जीता था। उसके पिता का मानना है की जोया ‘क्रिकेट’ के लिए लकी है| एक एडवरटाइजिंग कंपनी में जूनियर कॉपीराइटर है और उसे अपने असाइनमेंट के भारतीय क्रिकेट टीम के पास जाना पड़ता है जहां पर यह बात वह बताती है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी है उसके पिता का मानना है।

लगातार हार रही भारतीय क्रिकेट टीम उस दिन जीत हासिल करती है, और पूरी टीम का मानना यह होता है उस दिन की जीत जोया की के कारण हुई है मगर कप्तान निखिल खोड़ा( दुलकर सलमान) कहते हैं कि यह सब फालतू बातें हैं और खेल सिर्फ मेहनत के साथ जीते जा सकते हैं। मगर भारतीय टीम के दूसरे सदस्यों ने जॉया को लकी चार्म मान लिया है। अब इन परिस्थितियों में आगे क्या होगा इसी ताने-बाने पर बुनी गई है फिल्म द जोया फैक्टर।

निर्देशक अभिषेक शर्मा इस फिल्म में ग्रामेटिकली करेक्ट फिल्म बनाते हैं! बहुत ही हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म बनाने मैं कामयाबी भी हासिल करते हैं! मगर फिल्म कुछ कहती नहीं है! मगर निश्चित ही यह हल्की-फुल्की मनोरंजन है।

अभिनय की अगर बात करें तो सोनम कपूर और दुलकर सलमान दोनों की ही केमिस्ट्री काफी अच्छी है दोनों ही अपने किरदारों के साथ पूरी तरह से न्याय करते नजर आते हैं! अंगद बेदी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हैं! एक लंबे समय के बाद सिकंदर खेर अपने सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं! वहीं संजय कपूर उनका भरपूर साथ देते हैं!

फिल्म का लेखन काफी रोचक है जिस तरह से अभिषेक ने स्क्रिप्ट को लिखा है पूरी फिल्म आपको गुदगुदाती रहती है। खासतौर पर कॉमेंटेटर के संवादों में दर्शकों को एक अलग तरह की लिखावट आकर्षित करती है। कुल मिलाकर जोया फैक्टर कोई महान फिल्म तो नहीं मगर एक हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म जरूर है जिसे आप एक बार देख सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!