Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
देश

कुछ भी ऐसा न हो जिससे दुश्मन को अंगुली उठाने का मौका मिले- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश भर में करीब 15,000 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने सेना पर भरोसा है। इसलिए यह आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए या दुश्मनों को हम पर अंगुली उठाने का मौका मिल जाए।

उन्होंने कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारे जवान सीमा पर डटे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोग पराक्रमी है। इसलिए हम सबको भी देश की खुशहाली और सम्मान के लिए दिन-रात एक करके काम करना होगा।

अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा है भारत- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा हुआ है। भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के निर्माण के लिए वर्तमान समय में देश के करोड़ों में जो आत्म विश्वास है, उसे एक धागे में पिरोना है। जिसे हम भारत माता के चरणों में अर्पित कर सकें।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद ये भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए। लेकिन ऐसा हम कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के मकसद के सामने हर भारतीय को दीवर बन कर के खड़ा होना है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का ये कर्तव्य हो जाता है कि वो लोगों को समझाएं कि जब ‘मजबूत सरकार’ होती है तो उससे क्या फर्क पड़ता है और उससे देश को क्या फायदा होता है’।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दो राजनीतिक दलों की विचारधारा के बीच का है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है। जबकि कांग्रेस में वंशवाद के आधार पर काम तय होता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक का समय आवश्यकताओं को पूरा करने का था, जबकि 2019 से 2024 का समय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का समय है। पीएम ने कहा कि आज जब हम न्यू इंडिया और 21वीं सदी की बात कर रहे हैं तो इसमें फर्स्ट टाइम वोटर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने बूथ के First Time Voter से संपर्क करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!