Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार की देर रात्रि जिला कार्यालय में रोड निर्माण एजेन्सियों की बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, ११ दिसम्बर २०१९ नैनीताल 1 (सूचना)। जनपद के दूरस्थ अंचलों तक सड़कें पहुॅचाने में किसी भी प्रकार हीलाहवाली कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी। यह बात जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मंगलवार की देर रात्रि जिला कार्यालय में रोड निर्माण एजेन्सियों की बैठक लेते हुए कही।
जिलाधिकारी ने अभियंताओं को हिदायत देते हुए कहा कि म्यूटेशन की सभी फाईलें तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। म्यूटेशन की फाईलें अभियंताओं द्वारा किसी भी दशा में अपने पास लम्बित न रखी जाए। श्री बंसल ने निर्देश दिए कि कोई भी अभियंता दैनिक कार्यों से सम्बन्धित छोटी-छोटी समस्याओं को बैठकों में न उठाए, उन्हें स्वयं अथवा आपसी समन्वय से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। श्री बंसल ने कहा कि पत्राचार एक प्रक्रिया है, कोई भी अधिकारी जनहित के कार्यों में चिट्ठी-पत्रों तक ही सीमित न रहे बल्कि कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर भी सम्पर्क साधें। श्री बंसल ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि डीएफओ स्तर पर भूमि हस्तान्तरण के जो भी प्रकरण लम्बित हैं, उनके विषय में सम्बन्धित डीएफओ को दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। भारत सरकार से भूमि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में आने वाले प्रश्न का प्राथमिकता से जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन रोड निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है, उनका समय से छपान एवं कटान कराते हुए कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों को वन सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना है, उनकी फाईलें नियमानुसार प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। श्री बंसल ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि जो सड़के पूर्व में जिला योजना से स्वीकृत हैं और उन्हें जिला योजना से बनाने के लिए बजट आवंटित होना संभव नहीं हैं। ऐंसी सड़कों को राज्य योजना से बनवाने का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें ताकि सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्रता से शुरू हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने परगना क्षेत्रों में लैण्ड बैंक बनाना सुनिश्चित करें तथा रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्रों पर जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। श्री बंसल ने कहा कि जनपद के सभी परगना क्षेत्रों का लैण्ड बैंक बन जाने से क्षतिपूरक वन भूमि उपलब्ध कराने में आसानी होगी और जनहित के कार्यों में तेेजी आएगी।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजुलाल, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि रंजीत सिंह, के अलावा अधिशासी अभियंता डीएस कुटियाल, महेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, केएस बिष्ट, एआर उनियाल, सहित अन्य अधिकारी व अभियंता मौजूद थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!