Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने ली राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक – “दो बून्द हर बार-पोलियो पर जीत रहे बरकार”

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 15 जनवरी 2020(सूचना)। “दो बून्द हर बार-पोलियो पर जीत रहे बरकार” की संकल्पना को साकार करने के लिए शून्य से पाॅच वर्ष तक का कोई भी बालक एवं बालिका पोलियों खुराक पीने से वंचित न रहे। यह निर्देश जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने आगामी 19 जनवरी (रविवार) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कैम्प कार्यालय में दिए।
श्री बंसल ने राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाये जाने हेतु स्वास्थ, शिक्षा आई0सी0डी0एस0 विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। श्री बंसल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा खत्तों में निवास करने वाले बच्चों को भी पोलियो खुराक पिलाने के लिए पूर्ण सहयोग करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाये जाने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में जानकारी देने, आई0सी0डी0एस0 विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी व्यापक स्तर पर जानकारी हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाहरी क्षेत्रों से आकर काम करने वाले एवं खनन कार्य में लगे व्यक्तियों एवं मजदूरों के बच्चों को भी लक्ष्य में शामिल करते हुए उन्हें भी शतप्रतिशत पोलियों खुराक पिलाने के निर्देश दिये।
श्री बंसल ने पोलियो बूथ हेतु चिन्हित विद्यालयों को 19 जनवरी को हर हाल में खुला रखने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने पोलियो दिवस के सफल आयोजन हेतु गहनता से निगरानी करने के साथ ही पोलियो दिवस पर बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारती राणा ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के 125478 बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिस हेतु 924 बूथ जनपद में बनाये गये है जिसमें 650 सामान्य बूथ, 173 एचआरए (हाई रिस्क एरिया) बूथ, 29 ट्रांज़िस्ट बूथ व 72 मोबाईल बूथ बनाये गये हैं। पोलियो खुराक पिलाने के लिए 2246 कार्मिक लगाए गए हैं, 220 बूथ सुपरवाईज़रों की नियुक्ति की गयी है तथा 64 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में कोई भी पोलियो प्रकरण नहीं पाया गया।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीके टम्टा, डॉ. रश्मि पन्त, डॉ बलवीर सहित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचएल गौतम, बेसिक गोपाल स्वरूप, जिला कार्यक्रम अधिकरी अनुलेखा बिष्ट सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, व आई0सी0डी0इस0 विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!