Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन क्वारंटिन करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 27 मई, 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिन क्वारंटिन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि लाकडाउन अवधि में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों अथवा राज्यों से आकस्मिकता अनुमति पत्र प्राप्त कर लोग जनपद में आ रहे हैं इनमें से कई व्यक्ति रेड व आरेंज जोन से आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की सम्भावना प्रबल हो रही है। इसलिए बाहरी राज्यों अथवा जनपदों से आने वाले व्यक्तियों को तथा वाहन चालकों को प्राथमिक स्कनिंग कर स्टेजिंग एरिया में पूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण कर अनिवार्य रूप से 14 दिन का फैसिलिटी क्वारंटीन किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति हायर सेन्टर से उपचार कराकर जनपद में वापस आ रहे हैं उन्हें व उनके तीमारदारों को भी उनके मंशा के अनुरूप चिकित्सकीय अथवा फैसिलिटी क्वारंटीन किया जाए। साथ ही रेड-आरेंज जोन से जो भी व्यक्ति, वाहन चालक अनुमति प्राप्त कर किसी व्यक्ति, रिश्तेदार को लेने जा रहा है तथा जनपद में वापस लौट रहे हैं, को भी चिकित्सकीय अथवा फेसिलिटी क्वारंटीन में रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति/यात्री ग्रीन जोन से आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त, उन्हें जिले में गंतव्य में प्रवेश अनुमन्य कर दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जो अन्य राज्यों व जनपदों से प्राप्त अनुमति पत्र के माध्यम से जनपद नैनीताल में ट्रांजिट करने वाले यात्रियों,व्यक्तियों का जिले की सीमा में अनुमति पत्र का अवलोकन कर, संतुष्टि के उपरान्त अन्यत्र जिले के लिए अवमुक्त कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे कार्यो को तत्परता से, कम से कम समय में सम्पादित करें ताकि यात्रियों, व्यक्तियों को अनावश्यक विलम्ब अथवा परेशानी का सामना न करना पड़ें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!