Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपदवासियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को वैक्सीनशन के शुभ अवसर पर दी बधाई व शुभकामनाऐं

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ जनवरी २०२१, शनिवार, हल्द्वानी (सूचना)। देश की राजधानी से शनिवार की सुबह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर देश की जनता को सम्बोधित करते हुए शुभकामनाऐं व बधाई दी। जनपद में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशन में बेस चिकित्सालय महिला हल्द्वानी, मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी व बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय में हुआ। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपदवासियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को वैक्सीनशन के शुभ अवसर पर बधाई व शुभकामनाऐं दी।

कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में हैल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जा रहा है, जिसके शुभारंभ में महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ० ऊषा जंगपांगी, मेडिकल काॅलेज में चिकित्साधीक्षक एसटीएच डाॅ० अरूण जोशी तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ० के.एस. धामी को पहला टीका लगाकर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। टीकाकरण एवं ऑब्ज़र्वेशन के बाद चिकित्साधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है, टीका लगवाने हेतु सभी को आगे आना चाहिए।

प्रत्येक सेंटर में निर्धारित लक्ष्य 100 के सापेक्ष महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में 40, मेडिकल काॅलेज में 73 तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में 66 लोगो द्वारा उपस्थित होकर टीका लगवाया गया। इस प्रकार 179 लोगों द्वारा टीका लगवाया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी ने बताया कि पूर्ण तैयारियों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया जा रहा है वे कोविड-19 के सम्बन्ध में समय समय पर जारी गाईड लाइन का अनुपालन करते हुए मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाईज़र का अनिवार्य रूप से प्रयोग करते रहें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के उपरान्त यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है अथवा किसी प्रकार की जानकारी हेतु तो वे कन्ट्रोल रूम नम्बर 05946-281234, 250074, 250044 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया व महिलाओं से वार्ता की व चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टीकाकरण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी के.एस. टोलिया, निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊँ डाॅ० शैलजा भट्ट, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ० सीपी भैसोड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक राय, अनुराग आर्य, एसीएमओ डाॅ० रश्मि पन्त, डाॅ० टीके टम्टा आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!