Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी सविन बंसल – जनहित/समाज सेवा के कार्यों में निरंतर कार्यरत

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी 27 दिसम्बर 2019 (सूचना)। बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से गरीब, असहाय, 69 आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विभिन्न विद्यालयों मे दाखिला दिलवाया गया, साथ ही इन असहाय गरीब बच्चोें के लिए धरोहर बाल आश्रय गृह मे रहने व खाने की व्यवस्था भी की गई है। इन्हीं बच्चोें को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने के उददेश्य से जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बच्चों व उनके अभिभावकों को बुलाया गया व बच्चों व उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने व उनकी रूचि को उत्साहित करने के लिए शिक्षाप्रद, स्वास्थ विषयक व बाल प्रेरक फिल्में दिखायी गई। जिससे बच्चे नियमित स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सकें।
बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी श्री बंसल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये कहा कि नये वर्ष में सभी बच्चे नियमित स्कूल जाने का संकल्प लें साथ ही उनके अभिभावक नववर्ष में नियमित बच्चोें को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। शिक्षा आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है। इसलिए उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा एक बहुत ही आवश्यक साधन है। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा बच्चों के दो ही काम हैं पढ़ना व खेलना। उन्होने बच्चों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अच्छा खाना खाने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकोें से बच्चों से बालश्रम न कराने व उनके बेहतर भविष्य के लिए स्कूल भेजने की अपील की। उन्होने कहा कि गरीब, असहाय बच्चो की शिक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। श्री बंसल ने बच्चों से दोहरा संवाद करते हुये कहा कि उनको किसी भी प्रकार की समस्या आने पर समय-समय पर उनसे वार्ता कर निराकरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम को जिन-जिन विद्यालयों में इन असहाय गरीब बच्चोें को दाखिला दिलाया है उनमें नियमित बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण करने के निर्देश डॉ० अजय शर्मा को दिये। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा बच्चों को शिक्षाप्रद, स्वास्थ, स्वच्छता विषयक फिल्में दिखाने के उपरान्त बच्चो के शिक्षाप्रद पुस्तकें, कलर पेंसिल, बाक्स, स्वास्थ्य किट गिफ्ट मे दिये गये साथ ही बच्चो को नाश्ता कराकर पेट के कृमिनाशक अलमेंडाजाॅल दवा भी खिलाई गई व आयरन फाॅलिड एसिड ल्यूक्विड दवा भी वितरित की गई।
बच्चोें व उनके अभिभावकों को सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, बालविकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, चिकित्सक डॉ० अजय शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी काण्डपाल, समाज कल्याण व महिला कल्याण अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता,फल, सब्जियों प्राप्त विटामिन, आयरन, प्रोटीन के लाभों के बारे विस्तृत जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, धरोहर संस्था के सचिव प्रकाश चन्द्र पाण्डे, रविन्द्र रौतेला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एआरटीओ विमल पाण्डे व तुलिका द्वारा किया गया व जानकारियां दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!