Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जनपद में सर्विलांस कार्य में तेजी लाई जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जनपद में प्रभावी सर्विलांस के साथ ही निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम सम्पादित किए जाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस कार्य में तेजी लाई जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। साथ ही जिन व्यक्तियों के कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल प्राप्त किए जा रहे हैं उनकी स्वास्थ्य की स्थिति एवं आवागमन की गतिविधि की भी निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पोस्टर बैनर, स्टीकर, ग्राफिक्स डिजाईन के माध्यम से चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम को निरन्तर रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर चस्पा करने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर पोस्टर /गैस सिलिंडरों पर स्टीकर एवं सभी पैट्रोल पम्पों एवं सार्वजनिक स्थानों बाजारों में जागरूकता के दृष्टिगत और अधिक जागरूकता सामग्री स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, व्यापारियों के साथ निरन्तर सवांद बनाये रखते हुए उनके यहाँ कार्यरत कार्मिकों के साथ ही आने वाले आगन्तुकों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने हेतु व्यापारियों का सहयोग प्राप्त किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 717 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 83619 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अन्तर्गत 42295 की सामुदायिक निगरानी की गई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 104 व्यक्तियों के चालान किये गये। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 157 ली० दूध वितरित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!