Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण आपदा महामारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने परगना/ब्लाॅक के साथ ही सिटी इंसीडेंट रिस्पान्स टीमें की सक्रिय

आकाश ज्ञान वाटिका। गुरुवार, 2 अप्रैल, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोरोना संक्रमण आपदा महामारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सविन बंसल ने परगना/ब्लाॅक के साथ ही सिटी इंसीडेंट रिस्पान्स टीमें सक्रिय की। उन्होंने सर्किट हाउस में बैठक लेते हुये कहा कि जनपद के गाँव व शहरों में कोरोना संक्रमण फैलने की प्रबल सम्भावना हो रही है इसलिए गाँवों के साथ ही सिटी रिस्पांस टीमें सक्रियता से कार्य करें।
श्री बंसल ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से संभावित लोगों/समुदाय को चिकित्सकीय परीक्षण एवं होम कोरंटाईन में रखने हेतु स्वास्थ्य (आई.डी.एस.पी.) की टीमों द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। टीमों द्वारा विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आये लोगों को होम कोरंटाईन करने के साथ ही उनके शरीर पर चिन्ह भी लगाये जा रहे हैं ऐसे में चिन्हित लोगों द्वारा आई.डी.एस.पी. की टीमों के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुये होम कोरंटाईन के प्रोटोकाॅल का पूर्ण अनुपालन किये जाने की सम्भावना प्रतीत नहीं हो रही है ऐसी स्थिति में कोरोना समंक्रण फैलना अति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर ये आये लोगों के होम कोरंटाईन व अनुश्रवण किये जाने तथा कोरोना को नियंत्रित करने हेतु जनपद, ब्लाक स्तर के साथ ही सिटी रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने हेतु ब्लाॅक रिस्पोस टीम में सम्बन्धित परगनाधिकारी कि अध्यक्षता में प्रभारी चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तैनात किये हैं। इसी तरह नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत स्तर पर सिटी रिस्पांस टीमें गठित की, जिसमें सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की लीडरसिप में सम्बन्धित नगर पालिकाओं /पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, प्रभारी चिकित्सक एवं सीडीपीओ सदस्य होंगे।
सिटी रिस्पांस टीम अपने वार्ड स्तर पर सुपवाइजर, आँगनबाडी कार्यकत्री की टीमें वार्ड वार गठित करेंगे इसी तरह ब्लाक रिस्पांस टीम ग्राम स्तरीय कार्मिकों आंगनबाडी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी कि ग्रामवार टीमें गठित करेंगे जो अपने क्षेत्रों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करते हुये होम कोरंटाईन में रखे गये लोगों द्वारा कोरंटाईन प्रोटोकाल सम्बन्धित जाँच कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा चिन्हित कर 14 दिनों के होम कोरंटाईन किया गया है उनके द्वारा पूर्णतया घर में बन्द रहते हुये इसका पालन किया जा रहा है अथवा नहीं यह भी देखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कोरंटाईन का अनुपालन नहीं करेंगे अथवा घर से बाहर समुदाय में जायेगा तो उसकी सूचना उपजिलाधिकारी स्तरीय रिस्पांस टीम व कन्ट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेंगे ताकि संम्बन्धित के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करते हुये अलग से कोरंटाईन किया जा सके। सीआरटी अथवा बीआरटी एवं उनके अन्तर्गत गठित वार्डवार, ग्रामवार अपने-अपने क्षेतार्गत भ्रमण करते हुये होम कोरंटाईन मे चिन्हित लोगों कि जाँच के साथ आस-पास के घरों के साथ ही क्षेत्रीय जनता को होम कोरंटाईन कि विस्तृत जानकारियां देंगे साथ ही उन्हें सामुदायिक, सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी करायेंगे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि वार्ड एवं ग्राम स्तरीय टीमों द्वारा अपने क्षेत्र मे भम्रण के दौरान बाहर से आये देशी, विदेशी नागरिक जिनकी सूचना अभी तक प्रशासन को नहीं हो सकी है उनकी सूचना निर्धारित प्रपत्र पर मय ट्रेवल हिस्ट्री एकृत्रित करते हुये जिला कोरोना कन्टोल रूम को देना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा यह कार्य जनस्वास्थ्य से जुड़ा है इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने दात्यिवों का निर्वहन गम्भीरता से करें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० टीके टम्टा, डॉ० रश्मि पंत, डॉ० बलबीर सिह, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, विवेक राय, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौडियाल, पंकज गैरोला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, बीडीओ डॉ० निर्मला जोशी, ईओ नगर पालिका ए.के. वर्मा, राजू नबियाल व सीडीपीओ आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!