Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी का नागरिकों से अनुरोध : अनावश्यक घरों से न निकले तथा सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 जून, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा राज्य में होटल, रेस्टोरेंट, शाॅपिंग माल्स, धार्मिक स्थलों को खोलने हेतु गाईड-लाईन/दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उक्त के क्रम में जिलाधिकरी ने अवगत कराया कि जनपद देहरादून के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत तथा उससे लगे छावनी परिषद-गढीकैन्ट व क्लेमेन्टाउन एवं कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बनाये गये कन्टेंमेंट जोन को छोड़कर, जनपद में शेष अन्य स्थानों पर स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसिसर के अन्तर्गत ही होटल, रेस्टोरेंट, शाॅपिंग माल्स, धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी तथा यह व्यवस्था शासन के अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि अनावश्यक घरों से न निकले तथा सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपने परिवार के  Co-Morbidity अवस्था वाले सदस्यों का विवरण आँगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्तियों को अंकित करवाने तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं  Co-Morbidity अवस्था वाले व्यक्तियों को यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर/सार्वजनिक स्थलों पर न आने का अनुरोध किया।

आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 229 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 224 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक देहरादून रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी ट्रेन के माध्यम से आज नई दिल्ली हेतु 187 व्यक्ति गये।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 45 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 254.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया।  आशुतोष नगर/बैराज रोड़ ऋषिकेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के माध्यम से 523 उपभोक्ताओं को खाद्यान वितरित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा बीस बीघा कालोनी ऋषिकेश में 15 ली०, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 15 ली०, आदर्श नगर जौलीग्रान्ट में 15 ली०, बैराज कालोनी में 20 ली०, मोतीचूर रायवाला में 15 ली०, रेलवे कालोनी में 10 ली०, शिवाजी नगर में 15 ली०,  ई डब्लू एस कालोनी एमडीडीए मेें 20 ली०, सेवला कला में 20 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 10 ली०, वसंत विहार क्षेत्र 15 ली०,सर्कुलर रोड में 5 ली०, नेगी तिराहा रेसकोर्स में 15 ली०, खुड़बुड़ा मौहला में 10 ली०, संतोवाली में गली में 10 ली०, गुरूरोड पटेलनगर में 15 ली०,  ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली०, सहित  कुल 240 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद  में आज कुल 370 अन्नपूर्णा किट जरूरतमदों को वितरित की गयी, जिनमें थाना पटेल नगर में 70 एवं थाना सहसपुर में  300 अन्नपूर्णा किट शामिल हैं।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 187 निराश्रित पशुओं जिसमें, 157 गौवंश एवं 30 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी जे.एल. फिर्मल द्वारा बीएसएनएल के 56 एवं उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम, यमुना कालोनी के 45 कार्मिकों सहित कुल 101 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 11474 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 16603 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2256 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 51 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 46, एवं 5 अन्य काल प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 112 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  88.30 ल़ाख रूपये  का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!